झारखंड : अलकायदा के स्लीपर सेल से जुड़ने से पहले अल्ताफ चलाता था ऑटो, फिर ऐसे बदली उसकी जिंदगी

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

अल्ताफ के संबंध में उनके गांव वालों ने बताया कि वह कौवाखाप गांव में संचालित सामाजिक संगठन अंजुमन इस्लामिया का खजांची है.

विज्ञापन

लोहरदगा: लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड में कुछ दिनों पहले एटीएस ने छापा मारा था. ये छापा कौवाखप गांव के रहने वाले अल्ताफ अंसारी के घर पर पड़ा था. जानकारी के मुताबिक वह अलकायदा इंडियन सबकाॅन्टिनेंट (AQIS) के स्लीपर सेल से जुड़ा हुआ है. स्थानीय लोगों की मानें तो वह इससे पहले ऑटो चलाता था. तीन साल पहले वह एक सड़क हादसे में घायल हो गया था. जिसके बाद उसके सिर व गर्दन के बीच रॉड लगाया गया था. इसके बाद वह खेती-बाड़ी करने लगा. बताया जा रहा है कि वह चार दिन पहले जमात के लिए कुड़ू से दिल्ली गया था. वह चार दिनों से परिवार वालों के संपर्क में नहीं था. अल्ताफ के संबंध में उनके गांव वालों ने बताया कि वह कौवाखाप गांव में संचालित सामाजिक संगठन अंजुमन इस्लामिया का खजांची है. गांव में चंदा से लेकर समाज की बैठक के बाद जमा राशि का पूरा हिसाब-किताब वही रखता था.

डॉ इश्तियाक से मेडिका अस्पताल ने नाता तोड़ा, करार खत्म

डॉ इश्तियाक अहमद की गिरफ्तारी के बाद मेडिका अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टर से नाता तोड़ लिया है. अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ विजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी होते ही अस्पताल से उनका करार खत्म हो गया है. यहां बता दें कि डॉ इश्तियाक अहमद रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर पिछले कुछ वर्षों से मेडिका अस्पताल में काम कर रहा था. वह शाम के वक्त करीब डेढ़ घंटे के लिए मेडिका आता था. अस्पताल कर्मियों ने बताया कि ऐसा कभी नहीं लगा कि उनका जुड़ाव किसी आंतकी संगठन से हो सकता है. डॉ इश्तियाक ने रिम्स से एमबीबीएस करने के बाद वहीं से रेडियोलॉजी में एमडी की डिग्री हासिल की थी.

Also Read: झारखंड : गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में था रांची से गिरफ्तार डॉ इश्तियाक अहमद

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola