विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया : सुखदेव भगत

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 13 Jun 2026 8:49 PM

विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया : सुखदेव भगत

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में शनिवार को राजेंद्र भवन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाना और पुनरीक्षण कार्य में सहयोग सुनिश्चित करना था. इसमें प्रखंड, मंडल और पंचायत अध्यक्षों से क्रमवार सुझाव लिये गये और जमीनी कठिनाइयों की जानकारी ली गयी. प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज होना जरूरी : बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने की अहम प्रक्रिया है. प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज होना जरूरी है, ताकि कोई मताधिकार से वंचित न रहे. उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बड़ी संख्या में नाम हटाये जाने से लाखों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी. ऐसी स्थिति यहां उत्पन्न न हो, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा. सांसद ने आशंका जतायी कि एसआइआर प्रक्रिया में सबसे ज्यादा नुकसान आदिवासी और मुसलमान भाई-बहनों को हो सकता है, जिनके नाम वोटर लिस्ट से हट सकते हैं, इसलिए इस विषय को बेहद गंभीरता से लें. एसआइआर की प्रक्रिया को गंभीरता से लें : विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि मतदाता सूची की त्रुटियां भविष्य में मतदान के अधिकार को प्रभावित कर सकती हैं, अतः इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. जिला प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने पारदर्शी व त्रुटिरहित सत्यापन के लिए पहचान और निवास संबंधी दस्तावेजों को समय पर प्रस्तुत करने की अपील की. जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि अनमैप मतदाताओं की मैपिंग में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए जिला कमेटी हरसंभव सहयोग करेगी. मौके पर नेसार अहमद, मोहन दुबे, शाहिद अहमद, सलीम अंसारी, सदरुल अंसारी, पवन गौतम, प्रकाश उरांव, सानियरों उरांव, दीपक ठाकुर, प्रदीप विश्वकर्मा, मुस्ताक अहमद, संदीप कुमार गुप्ता, निशीथ जसवाल, विशाल डूंगडुंग, दानिश अली, मोज्जमील अंसारी, जुगल भगत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola