अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ आदतों दिनचर्या में शामिल करें

Updated:
विज्ञापन
अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ आदतों दिनचर्या में शामिल करें

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लोहरदगा के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय नवाडीपाड़ा के सभागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

स्वस्थ शुरुआत, आशा पूर्ण भविष्य है, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम, डॉ आइलिन ने कहा

फोटो. मौके पर मौजूद लोग

लोहरदगा.इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लोहरदगा के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय नवाडीपाड़ा के सभागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन सह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर गणेश प्रसाद एवं उर्सुला हॉस्पिटल लोहरदगा की डॉक्टर आइलिन कुजूर ने किया. डॉ गणेश प्रसाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 7 अप्रैल 2025 को मनाया जाने वाला विश्व स्वास्थ्य दिवस वर्ष भर चलने वाले मातृ एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य एवं कल्याण के अभियान की शुरुआत है. इस वर्ष का थीम ”””””””” स्वस्थ शुरुआत, आशा पूर्ण भविष्य ”””””””” है. स्वास्थ्य की शुरुआत माता के गर्भधारण से ही प्रारंभ हो जाती है. बच्चे और माता के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागरूकता और डाक्टरों की सलाह का पूरी तरह पालन करना जरूरी है. स्वास्थ्य शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक तीनों तरह का स्वास्थ्य का समावेश है. हम सभी जन जागृति के माध्यम से इस अभियान को पूरा कर सकते हैं. डॉ आइलिन ने बताया कि जिस तरह मकान का नींव महत्वपूर्ण है, बचपन के स्वास्थ्य पर ही भविष्य का स्वास्थ्य निर्भर करता है.अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए. मधुसूदन लाल अग्रवाल इंटर महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर स्नेह कुमार ने इस अवसर पर छात्रों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की. समिति के कोषाध्यक्ष सह विज्ञान शिक्षक राहुल कुमार ने अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रवेश कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया.वरीय शिक्षिका रत्ना मिंज ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में संजय बर्मन, रत्ना मिंज, नेमहंती मिंज, सुमित्रा टोप्पो, मनीष कुमार, नीलम कुमारी, बाल संसद सदस्य, प्रशिक्षु शिक्षक एवं माता समिति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola