रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में फल दिवस का आयोजन

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :05 May 2026 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में फल दिवस का आयोजन

रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में फल दिवस का आयोजन

विज्ञापन

लोहरदगा. शहर के रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फल दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर कक्षा अरुण से षष्ठ तक के भैया-बहनों के बीच एक आकर्षक प्रतियोगिता हुई. बच्चों ने आम, सेब, पपीता और स्ट्रॉबेरी जैसे विभिन्न फलों को थर्मोकोल शीट पर उकेर कर उन्हें सुंदर रंगों से सजाया. प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने फलों में मौजूद विटामिन्स और उनके सेवन से होने वाले लाभों की जानकारी दी. विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल ने कहा कि फल और सब्जियां हमें बीमारियों से दूर रखते हैं. उन्होंने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए दैनिक आहार में फल शामिल करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर प्रधानाचार्या सुधा देवी, सुधांशु कुमार, जनार्दन सिंह, किम्मी कुमारी, सोनू भगत व आरती सिंह समेत कई शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola