बंगाल व अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन

बंगाल व अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न
विज्ञापन
कुड़ू. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से कुड़ू के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है. मंगलवार को भाजपाइयों ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी. मौके पर एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजू कुमार रजक ने कहा कि बंगाल की जनता ने भयमुक्त शासन और विकास के लिए भाजपा को चुना है. उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत बताया. जश्न मनाने वालों में संजय चौधरी, राजेश कुमार, परमेश्वर महतो, शशि कुमार, वरुण बैठा, पंचम बैठा, महेश राणा, विश्वजीत भारती समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे. जयनाथपुर में पागल कुत्ते ने दर्जन भर लोगों को काटा
लोहरदगा. शहर के जयनाथपुर क्षेत्र में एक पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. कुत्ते ने अचानक हमला कर एक दर्जन से अधिक लोगों और करीब आधा दर्जन बकरियों को काटकर घायल कर दिया. घायलों में मुख्य रूप से सोनामणि कुमारी और चाकू लोहरा शामिल हैं. घटना के बाद आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन दिया गया. पशुपालकों को भी इस हमले में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कुत्ते को जल्द पकड़ने और इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










