गांव-गांव पहुंचेगी न्याय की किरण, जागरूकता वैन रवाना

Updated:
विज्ञापन
गांव-गांव पहुंचेगी न्याय की किरण, जागरूकता वैन रवाना

गांव-गांव पहुंचेगी न्याय की किरण, जागरूकता वैन रवाना

विज्ञापन

लोहरदगा़ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंगलवार को 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान का आगाज किया गया. व्यवहार न्यायालय परिसर से पीडीजे ने जागरूकता एलइडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर एडीजे प्रथम स्वयंभू, सीजेएम केके मिश्रा, डालसा सचिव मनोरंजन कुमार सहित कई न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे. सुदूर क्षेत्रों में अधिकारों के प्रति सजग होंगे ग्रामीण : डालसा सचिव ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है. एलइडी वैन विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लघु फिल्मों और ऑडियो-वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी. इस दौरान ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, महिला एवं बाल अधिकार, साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. साथ रहेंगे पीएलवी, देंगे विधिक सहायता : अभियान की सफलता के लिए जागरूकता वैन के साथ पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पीएलवी गांव-गांव जाकर लोगों को विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाएंगे और उन्हें कानून के प्रति सजग करेंगे. मौके पर रजिस्ट्रार अमित कुमार, सिविल जज जया स्मिता कुजूर, लोक अभियोजक भरत राम, एलएडीसीएस के अधिवक्ता और पैनल अधिवक्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola