एक अणे मार्ग का बदला नाम, अब सम्राट चौधरी का सरकारी आवास कहलाएगा लोक सेवक आवास

Updated:
विज्ञापन

सम्राट चौधरी की फाइल फोटो

Samrat Choudhary: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग का नाम बदलकर लोक सेवक आवास कर दिया है. सम्राट चौधरी को आवंटित इस आवास के साथ विधायक परिसर में चिल्ड्रेन पार्क, स्वास्थ्य केंद्र, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कई थीम गार्डन बनाने की भी बड़ी योजना शुरू की गई है.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित एक अणे मार्ग अब नए नाम से जाना जाएगा. राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री आवास का नाम बदलकर लोक सेवक आवास कर दिया है. यह फैसला मंगलवार से लागू भी हो गया. हाल ही में राजभवन का नाम लोक भवन किए जाने के बाद अब उसी तर्ज पर मुख्यमंत्री आवास की पहचान भी बदली गई है. सरकार इसे नई प्रशासनिक सोच और जनसेवा की छवि से जोड़कर देख रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सम्राट चौधरी का नया आधिकारिक पता

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी को एक अणे मार्ग आवंटित किया गया है. अब यह सिर्फ मुख्यमंत्री आवास नहीं, बल्कि लोक सेवक आवास कहलाएगा. इस बदलाव को प्रतीकात्मक रूप से जनता और सरकार के बीच जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश माना जा रहा है.

विधायक आवासीय परिसर में बनेगा चिल्ड्रेन पार्क

वीरचंद पटेल पथ स्थित विधायक आवासीय परिसर को भी नया रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है. यहां बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क बनाया जाएगा. साथ ही खाली जगहों पर सजावटी पेड़, खुशबूदार पौधे और हरियाली बढ़ाने की योजना बनाई गई है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया.

बनेंगे फ्रूट, बटरफ्लाई और हर्बल गार्डन

जिला वन पदाधिकारी पीयूष कुमार बरनवाल ने बताया कि परिसर की जमीन को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर कई थीम आधारित गार्डन विकसित किए जाएंगे. यहां फ्रूट गार्डन, बटरफ्लाई गार्डन, हर्बल गार्डन, मियावाकी गार्डन और टेराकोटा गार्डन बनाए जाएंगे. इसके अलावा बांस के पौधे और कई सजावटी पेड़ भी लगाए जाएंगे.

विधायक आवासीय परिसर में आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की भी योजना है. यहां एलोपैथी के साथ होम्योपैथी और आयुष चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध होगी. अल्ट्रासाउंड, ईसीजी और प्राथमिक जांच जैसी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं भी एक ही जगह मिलेंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी होगा तैयार

परिसर में जी+2 मॉडल का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा. इसके ग्राउंड फ्लोर पर जिम और मल्टीपरपस हॉल होगा. पहले तल पर बैडमिंटन कोर्ट और टेबल टेनिस कोर्ट की सुविधा दी जाएगी.

सरकार की यह योजना सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं है. मुख्यमंत्री आवास से लेकर विधायक परिसर तक प्रशासनिक, स्वास्थ्य, खेल और पर्यावरण के स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है. इससे सरकारी परिसरों को अधिक आधुनिक, उपयोगी और जनहितकारी बनाने की कोशिश साफ दिख रही है.

इसे भी पढ़ें: चंपारण से गया तक मौसम ने मचाई तबाही, भीषण तूफान ने बिहार में ली 20 की जान, अलर्ट जारी

विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही बंद, सीएम ने रक्षा मंत्री से की खास बातचीत, जानें क्या है नया प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन