मुंगेर से भागलपुर तक बनेगा शानदार मरीन ड्राइव, 5327 करोड़ रुपये होंगे खर्च, जानें क्या होगा खास

Published by :Paritosh Shahi
Published at :05 May 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
Munger-Bhagalpur-Marine-Drive-

मरीन ड्राइव (AI फोटो)

Samrat Choudhary: बिहार में गंगा किनारे मुंगेर से भागलपुर तक 83 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव बनाने की तैयारी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना की समीक्षा कर निर्माण, भूमि अधिग्रहण और विकास को रफ्तार देने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: बिहार में गंगा किनारे एक और बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट तेजी पकड़ रहा है. पटना के गंगा पथ की तर्ज पर अब मुंगेर से भागलपुर तक शानदार मरीन ड्राइव बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर-खगड़िया दौरे के दौरान खुद मौके पर पहुंचकर परियोजना की समीक्षा की और अधिकारियों को जमीन अधिग्रहण से लेकर निर्माण प्रक्रिया तक हर काम तेज करने का निर्देश दिया.

83 किलोमीटर से ज्यादा लंबा होगा पूरा गंगा पथ

यह परियोजना दो हिस्सों में विकसित की जाएगी. पहला कॉरिडोर मुंगेर के सफियाबाद से सुल्तानगंज तक बनेगा. इसकी लंबाई 42 किलोमीटर होगी. दूसरा सुल्तानगंज से भागलपुर होते हुए सबौर तक जाएगा. इसकी लंबाई 41.33 किलोमीटर तय की गई है. यानी कुल मिलाकर 83 किलोमीटर से ज्यादा लंबा गंगा पथ इस इलाके को नई पहचान देगा.

एट-ग्रेड और एलिवेटेड रोड का होगा मिश्रण

मुंगेर-सुल्तानगंज कॉरिडोर में करीब 30.12 किलोमीटर सड़क एट-ग्रेड और 11.88 किलोमीटर एलिवेटेड बनेगी. वहीं सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर प्रोजेक्ट में 30.77 किलोमीटर एट-ग्रेड और 10.56 किलोमीटर एलिवेटेड सड़क होगी. मुख्यमंत्री ने खास तौर पर निर्देश दिया कि सड़क को अधिकतम एट-ग्रेड रखा जाए ताकि यह सुरक्षा बांध की तरह भी काम कर सके.

मुंगेर-सुल्तानगंज गंगा पथ पर लगभग 5327 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर बनेगा, जिसमें 40 प्रतिशत निवेश सरकार और 60 प्रतिशत निजी डेवलपर करेगा. सुल्तानगंज से सबौर तक के मार्ग में 34 घाटों को भी आधुनिक रूप दिया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

यात्रियों के लिए टोल प्लाजा, बस बे और व्यू पॉइंट

इस मेगा प्रोजेक्ट में पांच टोल प्लाजा, बस बे, ट्रक ले-बाय, व्यू पॉइंट और अगुवानी घाट के पास बड़ा विश्राम क्षेत्र बनाया जाएगा. करीब 699 एकड़ जमीन की जरूरत होगी, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है.

मुख्यमंत्री ने मुंगेर से बरियारपुर के बीच नया शहर बसाने और औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए भी जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया. साथ ही मुंगेर एयरपोर्ट को रात में लैंडिंग योग्य बनाने पर भी जोर दिया गया. यह परियोजना सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी बिहार की अर्थव्यवस्था बदलने की तैयारी मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: चंपारण से गया तक मौसम ने मचाई तबाही, भीषण तूफान ने बिहार में ली 20 की जान, अलर्ट जारी

विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही बंद, सीएम ने रक्षा मंत्री से की खास बातचीत, जानें क्या है नया प्लान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन