सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का गठन, नरेंद्र बने प्रधानमंत्री

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का गठन, नरेंद्र बने प्रधानमंत्री

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का गठन, नरेंद्र बने प्रधानमंत्री

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से बाल संसद का चुनाव हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा के साथ हुआ, इसके बाद चुनाव पर्यवेक्षक जयप्रकाश सिंह ने अधिसूचना जारी की. नामांकन से मतदान तक दिखा उत्साह : चुनाव में प्रधानमंत्री, शिक्षा मंत्री और मंत्रिमंडल के विभिन्न पदों के लिए भैया-बहनों ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन पत्रों की जांच के बाद योग्य प्रत्याशियों की सूची जारी की गयी, इसके बाद प्रत्याशियों ने परिसर में सघन चुनाव प्रचार कर अपनी योजनाएं रखीं. मतदान प्रक्रिया पूरी तरह गुप्त मतपत्र के माध्यम से संपन्न हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. घोषित हुए परिणाम, सौंपी गयी जिम्मेदारी : मतगणना के उपरांत परिणामों की घोषणा की गयी. इसमें नरेंद्र कुमार साहू प्रधानमंत्री और हर्ष कुमार साहू शिक्षा मंत्री चुने गये. अन्य मंत्रियों में आकांक्षा कुमारी (स्वास्थ्य), दीपिका कुमारी (पर्यावरण), अमर कुमार साहू (खेलकूद), काजल कुमारी (रक्षा), पूजा कुमारी व सूर्यांश कुमार (उपस्थिति), शिल्पी कुमारी (सांस्कृतिक), तेजस्विनी कुमारी (अनुशासन) और प्रिंस कुमार (कौशल विकास) शामिल हैं. 16 मई को होगा शपथ ग्रहण : प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी ने बताया कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 16 मई को आयोजित होगा. उन्होंने चयनित भैया-बहनों से विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. इसे सफल बनाने में संध्या कुमारी और प्रतिभा कुमारी का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर जयप्रकाश सिंह, मालती कुमारी, संजना कुमारी समेत सभी आचार्य व विद्यार्थी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola