निःशुल्क चिकित्सा शिविर आज

Updated:
विज्ञापन
निःशुल्क चिकित्सा शिविर आज

सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा अपर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आज दिन रविवार को सुबह- 7:30 से 8:30 बजे तक लगाया जायेगा.

विज्ञापन

लोहरदगा. सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा अपर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर आज दिन रविवार को सुबह- 7:30 से 8:30 बजे तक लगाया जायेगा. शिविर में हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, ऑक्सीजन लेवल आदि जांच के अलावा डॉ. कुमुद अग्रवाल के द्वारा चेकअप करते हुए स्वास्थ्य संबंधित परामर्श भी देंगे. यह जानकारी सेवा भारती के जिलाध्यक्ष दीपक सर्राफ ने दी. अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में मुखिया के नहीं पहुंचने से रोष किस्को. ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं के शत प्रतिशत लाभ देने के उद्देश्य से सेवा का अधिकार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. हिसरी पंचायत के मुखिया के अनुपस्थित रहने के कारण लोगों में रोष देखने को मिला. मुखिया के नदारत रहने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में समस्या हुई. लोगों का कहना है कि कोई भी हस्ताक्षर कार्य के लिए लोहरदगा जाना पड़ता है,तब मुखिया से मुलाकात होती है पंचायत के लोगों से मुखिया को कोई सरकार नहीं है. सरकार द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सभी अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे परंतु मुखिया अनुपस्थित रहे. ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया की अनुपस्थिति के कारण उन्हें कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola