मेडिकल कैंप लगाकर कोरोना की जांच की गयी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेडिकल कैंप लगाकर कोरोना की जांच की गयी

विज्ञापन

सेन्हा : सेन्हा प्रखंड परिसर में मेडिकल कैंप लगाकर अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वाब का सैंपल लिया गया. इस क्रम में प्रखंड, अंचल तथा अन्य कार्यालयों के कर्मी पहुंचे और कोरोना जांच के लिए अपना-अपना स्वाब दिया.

विज्ञापन

मौके पर बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने कहा कि यह कार्य सुरक्षात्मक दृष्टिकोन से कराया जा रहा है. कर्मी कार्यालय में पहुंचने वाले लोगों से मिलते-जुलते हैं. कोरोना पांव पसार रहा है ऐसे में सभी लोगों को सजग रहना चाहिए.

कोरोना जांच अवश्य कराना चाहिए. रिपोर्ट निगेटिव आने पर कर्मी अपने काम में लग जायें. जिनका रिपोर्ट पॉजिटिव आता हो वे आइसोलेशन में रहकर इलाज करायें. उन्होंने कहा कि सावधानी से ही कोरोना का बचाव संभव है.

Post by : Pritish Sahay

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola