बाईपास सड़क के निर्माण कार्य में लायें तेजी : सुखदेव भगत

Updated:
विज्ञापन
बाईपास सड़क के निर्माण कार्य में लायें तेजी : सुखदेव भगत

बाईपास सड़क के निर्माण कार्य में लायें तेजी : सुखदेव भगत

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोहरदगा में ट्रैफिक की बहुत बड़ी समस्या है. यहां प्रतिदिन हजारों ट्रकों का परिचालन होता है. जिसके कारण बराबर जाम की स्थिति बनी रहती है. लोहरदगा में बाइपास सड़क की स्वीकृति मिली है. इसकी अद्यतन स्थिति क्या है, इसी मामले को लेकर लोहरदगा सांसद के निजी सचिव सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू मंगलवार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी सुजाता से मुलाकात कर उन्हें बताया कि सांसद सुखदेव भगत ने जमीन अधिग्रहण की क्या स्थिति है, जमीन अधिग्रहण में कितनी राशि का भुगतान हुआ है. सबकी प्रगति रिपोर्ट की मांग की है. साथ ही बाईपास सड़क के निर्माण कार्य में लाये तेजी लाने का निर्देश सांसद ने दिया है़ भू अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि 17 गांव में जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा है. अभी तक 54 करोड़ 19 लाख 34 हजार 209 रुपये का भुगतान किया गया है. बहुत सारे जमीन मालिकों का जमीन से संबंधित त्रुटियां हैं. जिसके कारण उन लोगों का भुगतान नहीं हो पा रहा है. इसी कारण जमीन अधिग्रहण का कार्य में थोड़ा विलंब हो रहा है. जैसे-जैसे जमीन क्लियर हो रहा है. जमीन मालिकों का भुगतान किया जा रहा है. आलोक कुमार साहू ने राष्ट्रीय राजमार्ग के लोहरदगा कार्यपालक अभियंता से वार्ता कर उन्हें बताया कि सांसद चाहते हैं कि बाईपास सड़क का निर्माण जल्द हो. इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कार्यपालक अभियंता ने उन्हें बताया कि 0 से चार किलोमीटर तक सीएजी का कार्य हो चुका है. वर्षा का मौसम प्रारंभ हो गया है. जमीन अधिग्रहण का काम जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, कार्य की भी प्रगति होगी. सुविधा अनुसार मिट्टी का कार्य भी होेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola