आपसी मेल मिलाप के साथ त्योहार मनायें

Updated:
विज्ञापन
आपसी मेल मिलाप के साथ त्योहार मनायें

आपसी मेल मिलाप के साथ त्योहार मनायें

विज्ञापन

लोहरदगा़ मोहर्रम को लेकर सदर थाना परिसर में एसडीओ अमित कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सीओ आशुतोष, नगर प्रशासक मुक्ति किंडो, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद थे. मौके पर लोगों ने मोहर्रम के मद्देनजर बिजली की निर्बाध आपूर्ति, पेयजलापूर्ति एवं शहर की साफ-सफाई की मांग की़ कहा गया कि शहर का मुख्य पथ गड्ढों में तब्दील हो गया है. मोहर्रम पर गड्ढों को भरा जाना चाहिए. मौके पर अधिकारियों ने कहा कि लोहरदगा की समृद्ध परंपरा रही है कि यहां के लोग सभी त्योहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनाते हैं. इसे कायम रखने की जरूरत है. जिस तरह रामनवमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इसी तरह मोहर्रम का त्योहार भी हर्षोल्लास से मनाया जायेगा. अधिकारियों ने कहा कि आपसी मेल मिलाप के साथ त्योहार मनाने का आनंद ही कुछ अलग है. ऐसे माहौल से लोगों में एकता की प्रवृत्ति जागृत होती है. किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान ना दें. किसी तरह की जानकारी मिलने पर थाना को सूचित करें. सोशल मीडिया में भड़काऊ मैसेज पोस्ट ना करें. ऐसा करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में अंजुमन इस्लामिया के सदर रउफ अंसारी, सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, शहादत हुसैन, अल्ताफ कुरेशी, रितेश कुमार, राजीव रंजन, सुनील अग्रवाल, महेंद्र महतो, लखन साहू, प्रदीप राणा, परमेश्वर साहू, विनोद राय, मिथुन तमेड़ा सहित शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola