.हिंडाल्को के माइंस अध्यक्ष बीके झा को समर्पण के लिए चेयरमैन ने सम्मानित किया
Updated at : 23 Nov 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बीके झा को उनके उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता और कंपनी के प्रति समर्पण के लिए प्रतिष्ठित ‘Accomplished Leader Award’ से सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
फोटो. बीके झा को सम्मानित करते कुमार मंगलम बिड़ला
लोहरदगा. हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बीके झा को उनके उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता और कंपनी के प्रति समर्पण के लिए प्रतिष्ठित ‘Accomplished Leader Award’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान स्वयं कंपनी के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला द्वारा मुंबई में प्रदान किया गया. इस सम्मान समारोह में चेयरमैन ने कहा कि बीके झा ने न सिर्फ संगठन को नए आयाम दिये हैं, बल्कि अपनी दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के दम पर टीम को लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है. बीके झा को यह पुरस्कार मिलने पर कर्मचारियों और सहयोगियों में खुशी की लहर है. सभी ने कहा कि उनके नेतृत्व में कंपनी ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. पुरस्कार प्राप्त करने के बाद बीके झा ने इस सम्मान को अपनी टीम को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास और निरंतर मेहनत का परिणाम है. उद्योग जगत में इस सम्मान को बीके झा की पेशेवर दक्षता और उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल की सराहना के रूप में देखा जा रहा है.इस सम्मान के बाद लोग बीके झा को बधाई दे रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




