ePaper

श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति में भंडारा का आयोजन

Updated at : 23 Sep 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति में भंडारा का आयोजन

श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति में भंडारा का आयोजन

विज्ञापन

लोहरदगा़ श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति पतराटोली के तत्वावधान में मंगलवार को कलश स्थापना के साथ मां अंबे की शैलपुत्री रूप में पूजा की गयी. शाम सात बजे महाआरती का आयोजन किया गया. इसके उपरांत अजय कुमार महतो की ओर से भंडारा कराया गया, जिसमें काफी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे श्रद्धा के साथ शामिल हुए. समिति के अध्यक्ष कुमार सुमन साहू ने कहा कि पतराटोली में हर साल कलश स्थापना के साथ ही दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है. इसके बाद लगातार नौ दिनों तक अलग-अलग श्रद्धालुओं की ओर से प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाता है. इससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में डूब जाता है. समिति के सचिव रोशन कुमार ने कहा कि माता की पूजा पूरे भक्ति भाव से होती है. नौ दिनों तक होने वाले पूजन और भंडारे से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है. उन्होंने कहा कि शक्ति की पूजा ही सच्ची भक्ति है और माता से यही प्रार्थना है कि जिले में आपसी संबंध मजबूत हों तथा सर्वांगीण विकास हो. महाआरती और भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. मौके पर समिति के पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे. आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्रामीणों को जानकारी दी

किस्को. बीडीओ अजय तिर्की के निर्देश पर आदि कर्मयोगी अभियान को सफल बनाने को लेकर अधिकारी रोरद पंचायत के केकरांग, पेशरार पंचायत के पेशरार और सीरम पंचायत के सेम्भूवा गांव पहुंचे. यहां ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें योजना की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने बताया कि आदिवासियों के उत्थान के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब लोग अपनी समस्याएं साझा करेंगे. मौके पर बीआरपी अरुण कुमार, रोजगार सेवक लालदेव उरांव सहित अन्य अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola