स्टूडेंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन
स्टूडेंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

स्टूडेंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

विज्ञापन

कुड़ू़ स्टूडेंट पब्लिक स्कूल डोरोटोली में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ. मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और अनुशासन की भावना आती है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधी सरकारी नियुक्ति देती है, इसलिए विद्यार्थियों को खेल के प्रति गंभीर होना चाहिए. समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ सम्मानित किया गया. कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसे खेलों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया. क्रिकेट फाइनल में सचिन एकादश ने धोनी एकादश को 33 रनों से पराजित किया. सचिन एकादश ने 87 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में धोनी एकादश मात्र 53 रन पर सिमट गयी. शिवम कुमार को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. उन्होंने 26 रन बनाये और 5 विकेट झटके. मेहंदी प्रतियोगिता में आकृति, दीपिका, तलत और रिफत विजयी रहीं, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में माही सोनी, आरुचि कुमारी और अर्चना कुमारी ने बाजी मारी. मौके पर प्राचार्य अंजनि गुप्ता, खेल प्रभारी धीरज भारती सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola