ePaper

सांसद सुखदेव भगत को अंजुमन इस्लामिया ने पहनायी पगड़ी, दिया न्योता

Updated at : 02 Jul 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद सुखदेव भगत को अंजुमन इस्लामिया ने पहनायी पगड़ी, दिया न्योता

सांसद सुखदेव भगत को अंजुमन इस्लामिया ने पहनायी पगड़ी, दिया न्योता

विज्ञापन

लोहरदगा़ मुहर्रम पर्व की तैयारियों के बीच अंजुमन इस्लामिया और सेंट्रल मुहर्रम कमेटी लोहरदगा के प्रतिनिधिमंडल ने लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत का शाल ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया. सदर अब्दुल रउफ अंसारी और सचिव शाहिद अहमद के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने सांसद को एक से आठ जुलाई तक आयोजित होने वाले मुहर्रम के तमाम कार्यक्रमों की जानकारी दी और विशेष रूप से छह जुलाई को निकलने वाले मुख्य ताजिया जुलूस के रूट चार्ट से भी अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का अनुरोध करते हुए संविधान और सामाजिक सौहार्द की रक्षा में उनके योगदान की सराहना की. प्रतिनिधियों ने कहा कि सुखदेव भगत लगातार संसद से लेकर सड़क तक नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद करते आये हैं और मुहब्बत का पैगाम देने वाली इस मुहर्रम परंपरा में उनकी भागीदारी से सद्भाव का संदेश और भी मजबूत होगा. इस अवसर पर सांसद ने अंजुमन इस्लामिया द्वारा किये जा रहे सौहार्दपूर्ण प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुहर्रम हमें बलिदान, शांति और मानवता की सीख देता है. उन्होंने कई कार्यक्रमों में उपस्थित रहने की स्वीकृति दी. प्रतिनिधिमंडल में अब्दुल रउफ अंसारी, शाहिद अहमद, फिरोज शाह, सैयद आरीफ हुसैन, अनवर अंसारी, अल्ताफ कुरैशी, मोजम्मिल अंसारी, अब्दुल मोहेमिन, यासिन कुरैशी, सेराज अंसारी, सरफुल अंसारी समेत अन्य गण्यमान्य सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola