प्रशासन ने खोदा गड्ढा, कुजरा-होंदगा मुख्य पथ पर आवागमन ठप

Updated:
विज्ञापन
प्रशासन ने खोदा गड्ढा, कुजरा-होंदगा मुख्य पथ पर आवागमन ठप

प्रशासन ने खोदा गड्ढा, कुजरा-होंदगा मुख्य पथ पर आवागमन ठप

विज्ञापन

किस्को़ प्रखंड के होंदगा-कुजरा मुख्य पथ पर स्थित क्षतिग्रस्त पुल को जिला प्रशासन के आदेश पर पूरी तरह बंद कर दिया गया है. सोमवार को विशेष प्रमंडल के अभियंताओं की मौजूदगी में जेसीबी से सड़क के दोनों ओर गहरा गड्ढा खोदकर बैरिकेडिंग कर दी गयी. बीते साल अत्यधिक बालू उठाव के कारण यह पुल धंस गया था, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. 27 फरवरी को प्रभात खबर में इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने बांस की घेराबंदी की थी. हालांकि, भारी वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर आवागमन कर रहे थे. इसी खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अब सड़क ही काट दी है. ग्रामीणों के समक्ष आवागमन का संकट : पुल बंद होने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है. स्कूली बच्चे और ग्रामीण अब नदी के रास्ते पैदल या बाइक से जान जोखिम में डालकर पार हो रहे हैं. चार पहिया वाहनों को कई किलोमीटर की लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक नया पुल नहीं बन जाता, तब तक वैकल्पिक पथ (डायवर्सन) की व्यवस्था की जाये. साथ ही, रात के अंधेरे में वाहनों को गड्ढे से बचाने के लिए चेतावनी बोर्ड और रेडियम लाइट लगाने की भी मांग की गयी है. जल्द शुरू होगा नये पुल का निर्माण : मौके पर मौजूद अभियंताओं ने बताया कि पुल निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जल्द ही पुराने ढांचे को ध्वस्त कर विशेष प्रमंडल की ओर से नये पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola