रांची-लोहरदगा-टोरी ट्रेन बोल्डर से टकराई, बाल-बाल बची
Updated at : 20 Mar 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची -टोरी नयी रेल लाइन में ट्रेन दुर्घटना होते -होते बाल बची. बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने रविवार को रेलवे लाइन में बोल्डर रख दिया था. बोल्डर रखे जाने की वजह से किसी तरह की दुर्घटना की खबर नहीं है लेकिन ट्रेन से बोल्डर टकराने के बाद किनारे छिटक गया. […]
विज्ञापन
रांची : रांची -टोरी नयी रेल लाइन में ट्रेन दुर्घटना होते -होते बाल बची. बताया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने रविवार को रेलवे लाइन में बोल्डर रख दिया था. बोल्डर रखे जाने की वजह से किसी तरह की दुर्घटना की खबर नहीं है लेकिन ट्रेन से बोल्डर टकराने के बाद किनारे छिटक गया. बोल्डर 20-25 किलोग्राम का था. बोल्डर लोहरदगा और बड़कीचांपी के बीच रखा गया था.
गौरतलब है कि टोरी लाइन में चट्टानों को काटकर बीच से रास्ता बनाया गया है. ऐसे में चट्टान के कुछ छोटे टुकड़े लुढ़क कर ट्रैक पर आ जाते हैं. हालांकि, कुछ जगहों पर लोहे की जाली से बांधने का प्रयास किया गया है. लेकिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. रेल प्रशासन के मुताबिक कुछ असमाजिक तत्व रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख देते हैं. रेलवे के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




