आज से दौड़ेगी लोहरदगा से टोरी के बीच यात्री ट्रेन

Updated at : 09 Mar 2017 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
आज से दौड़ेगी लोहरदगा से टोरी के बीच यात्री ट्रेन

कुडू (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के कुडू, किस्को, चंदवा और लोहरदगा सदर प्रखंड के चार दर्जन गांव के लोगों की 17 साल पुरानी मांग आज पूरी होने जा रही है़ नौ मार्च से लोहरदगा से टोरी तक यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा़ गुरुवार को नयी दिल्ली स्थित रेल भवन से रेल मंत्री सुरेश […]

विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के कुडू, किस्को, चंदवा और लोहरदगा सदर प्रखंड के चार दर्जन गांव के लोगों की 17 साल पुरानी मांग आज पूरी होने जा रही है़ नौ मार्च से लोहरदगा से टोरी तक यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा़ गुरुवार को नयी दिल्ली स्थित रेल भवन से रेल मंत्री सुरेश प्रभु िदन के 11 बजे रांची में खड़ी रांची-लोहरदगा-टोरी पैसेंजर ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे.

ट्रेन दोपहर 12:00 बजे रांची से खुलेगी. यह 12.20 में बड़की चांपी स्टेशन पहुंचेगी. यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद टोरी दोपहर 2.35 बजे पहुंचेगी. अभी ट्रेन रांची से टोरी तक ही चलेगी. दो साल में विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद दिल्ली समेत अन्य स्थानों के लिए ट्रेनों का

परिचालन होगा.

लोहरदगा से टोरी के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाने की योजना को रेलवे ने वर्ष 1996 में मंजूरी दी थी़ वर्ष 2000 मेें काम शुरू किया गया था. इसी दौरान लोहरदगा से बड़की चांपी तक वर्ष 2011 में लगभग आठ किलोमीटर तक यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू करा दिया गया. वहीं 14 किलोमीटर रेल मार्ग में पांच रेलवे पुलिया का निर्माण और नामुदाग व बोदा के बीच पहाड़ को काट कर ट्रैक बिछाया गया़ इस काम में 11 साल लग गये. इस प्रकार योजना पूरी होने में 17 साल लग गये.

इस क्षेत्र के लोगों को होगा फायदा

लोहरदगा से टोरी तक पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू होने से कुडू प्रखंड के सलगी, बड़की चांपी, सुंदरू, चीरी व जीमा पंचायत, लोहरदगा प्रखंड के कुजरा, हेसल, कुसेे, मन्हो, पतराटोली, हिरही पंचायत व लोहरदगा पंचायत, किस्को प्रखंड के सलैया, नाथपुर, नारी, नवीडीह, पाखर पंचायत और चंदवा प्रखंड के ग्रामीणों को लाभ होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola