कुएं में मिला बीआइटी मेसरा के छात्र का शव

लोहरदगा : कृषि बाजार समिति के पीछे स्थित कुएं से बीआइडी निवासी दीपक उरांव (पिता सचित उरांव) का शव बरामद किया गया है. बताया जाता है कि दीपक उरांव बीआइटी मेसरा में इंजीनियरिंग का छात्र था. वह शनिवार को शादी समारोह से लगभग 11 बजे रात में अपने घर पहुंचा. उसके बाद रात में ही […]
लोहरदगा : कृषि बाजार समिति के पीछे स्थित कुएं से बीआइडी निवासी दीपक उरांव (पिता सचित उरांव) का शव बरामद किया गया है. बताया जाता है कि दीपक उरांव बीआइटी मेसरा में इंजीनियरिंग का छात्र था. वह शनिवार को शादी समारोह से लगभग 11 बजे रात में अपने घर पहुंचा. उसके बाद रात में ही वह घर से निकला. उसके बाद घर नहीं लौटा. रविवार को परिजनों ने दीपक की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका. सोमवार को कुएं में एक युवक का शव देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी. शव को कुएं से निकालने के बाद उसकी पहचान दीपक उरांव के रूप में की गयी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




