आश्रितों को अनुदान राशि मिली

मामला व्रजपात से हुई मौत का लोहरदगा : लोहरदगा जिला के भंडरा एवं लोहरदगा अंचल में पिछले दिनों हुई वज्रपात से हुई मौत के बाद डीसी परमजीत कौर ने मृतक के आश्रित को मुआवजा राशि का चेक सौंपा. लोहरदगा अंचल के ओयना गांव निवासी अब्दुल वदुद अंसारी के बैल की मौत वज्रपात में हो गयी […]
मामला व्रजपात से हुई मौत का
लोहरदगा : लोहरदगा जिला के भंडरा एवं लोहरदगा अंचल में पिछले दिनों हुई वज्रपात से हुई मौत के बाद डीसी परमजीत कौर ने मृतक के आश्रित को मुआवजा राशि का चेक सौंपा. लोहरदगा अंचल के ओयना गांव निवासी अब्दुल वदुद अंसारी के बैल की मौत वज्रपात में हो गयी थी. जिसके लिए 15 हजार रुपये मुआवजा राशि दी गयी.
इसी तरह भंडरा अंचल के धाबाली गांव निवासी कलावती उराइंन के पति की मृत्यू हो गयी थी. उन्हें अनुदान राशि के रुप में 1 लाख 50 हजार रुपये का चेक उपायुक्त ने दिया. इसी तरह उग्रवादी हिंसा में मारे गये पैरो उराइंन के पति की मौत के बाद पैरो उराइंन को 20 हजार रुपये का चेक दिया गया. मौके पर अपर समाहर्ता बद्री नाथ चौबे, नजारत उपसमाहर्ता रविशंकर विद्यार्थी, एसडीओ अखौरी शशांक सिन्हा, जिला नाजीर सुनील सिन्हा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




