एसी की सर्विसिंग करवाने जा रहे हैं? ध्यान में रखें ये 5 बातें, पैसे और टेंशन दोनों बचेंगे
Published by : Ankit Anand Updated At : 26 Apr 2026 6:14 PM
एसी सर्विसिंग गाइड (Photo: AI Generated)
AC Servicing Guide: एसी सर्विस कराते समय सिर्फ कूलिंग पर नहीं, कई जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी है. वारंटी चेक करना, पहले खुद छोटी समस्याएं नोट करना और भरोसेमंद टेक्नीशियन चुनना काफी फायदेमंद होता है. सर्विस से पहले फोटो लेना और खर्च की पूरी जानकारी लेना आपके काफी पैसे बचा सकता है.
AC सर्विस कराते वक्त ज्यादातर लोग बस यही देखते हैं कि कूलिंग ठीक से आ रही है या नहीं. लेकिन कहानी सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती. इसके पीछे कुछ ऐसी छोटी-छोटी चीजें होती हैं, जिन्हें अगर आप नजरअंदाज कर दें तो बाद में जेब पर असर पड़ सकता है. थोड़ा सा ध्यान और समझदारी आपको बेहतर सर्विस भी दिला सकती हैं और फालतू के खर्च से भी बचा सकती हैं. आइए जानते हैं उन बातों को
सबसे पहले वारंटी पीरियड चेक करें
AC सर्विस कराने से पहले एक बार जरूर चेक कर लें कि आपकी AC अभी वारंटी में है या नहीं. आमतौर पर AC के साथ 1 से 2 साल की वारंटी मिलती है. अगर इस दौरान कोई मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होता है, तो उसकी रिपेयर या पार्ट्स की रिप्लेसमेंट कंपनी की तरफ से बिना किसी खर्च के कर दी जाती है.
खुद ही AC की गड़बड़ी को पहचानें
AC टेक्नीशियन को बुलाने से पहले अपने AC को 1-2 बार चलाकर देख लें कि कहीं कूलिंग ठीक से हो रही है या नहीं. ये भी चेक करें कि कोई अजीब आवाज तो नहीं आ रही. अगर आप पहले से ये छोटी-छोटी बातें नोट कर लेंगे, तो जब टेक्नीशियन आएगा तो आप उसे साफ-साफ बता पाएंगे. इससे वो जल्दी और सही तरीके से दिक्कत पकड़कर ठीक कर देगा.
अच्छे और भरोसे वाले सर्विस प्रोवाइडर को ही बुलाएं
अगर आपका AC अभी भी वारंटी में है, तो हमेशा उसी कंपनी के टेक्नीशियन को ही बुलाएं. इससे आपको सर्विस बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के मिल जाएगी. लेकिन अगर वारंटी खत्म हो चुकी है, तो किसी भी अनजान या सस्ते ऑप्शन के चक्कर में न पड़ें. बेहतर होगा कि आप अच्छे रिव्यू और रेटिंग वाले सर्विस प्रोवाइडर को चुनें. चाहें तो अपने पड़ोसियों या जान-पहचान वालों से भी सलाह ले सकते हैं.
AC की फोटो ले लें
अगर आपके AC में कोई भी दिक्कत दिख रही है, तो उसकी कुछ साफ फोटो जरूर खींच लें. इससे टेक्नीशियन को असली दिक्कत समझाने में आसानी होगी. साथ ही, जब रिपेयर हो जाए तो आप खुद भी चेक कर सकेंगे कि AC पूरी तरह ठीक हुआ है या नहीं.
पहले से खर्च का अंदाजा पूछ लें
किसी भी सर्विस को लेने से पहले हमेशा पहले ही अंदाजित खर्च जरूर पूछ लें. अगर टेक्नीशियन कोई नया पार्ट या डिवाइस लगाने की बात करे, तो साफ-साफ पूछें कि वो क्यों जरूरी है, उससे दिक्कत कैसे ठीक होगी और उसकी कीमत कितनी पड़ेगी. इससे बाद में किसी तरह के एक्स्ट्रा चार्ज या कन्फ्यूजन से आप बच सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नया AC लें या सेकंड हैंड? जानें गर्मी में पैसा बचाने के लिए कौन सा है बेस्ट चॉइस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










