पथ प्रमंडल का मुख्यालय सिल्ली से लोहरदगा आया

Published at :05 Mar 2014 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
पथ प्रमंडल का मुख्यालय सिल्ली से लोहरदगा आया

लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य सुखदेव भगत ने लोहरदगा जिला से सिल्ली ले गये पथ प्रमंडल के मुख्यालय को वापस लोहरदगा लाया. उल्लेखनीय है कि लोहरदगा जिला में पहले पथ प्रमंडल का डिवीजन कार्यालय था. कार्यपालक अभियंता यहां पदस्थापित थे. सड़क से संबंधित कार्य सुचारु […]

विज्ञापन

लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य सुखदेव भगत ने लोहरदगा जिला से सिल्ली ले गये पथ प्रमंडल के मुख्यालय को वापस लोहरदगा लाया. उल्लेखनीय है कि लोहरदगा जिला में पहले पथ प्रमंडल का डिवीजन कार्यालय था. कार्यपालक अभियंता यहां पदस्थापित थे. सड़क से संबंधित कार्य सुचारु रुप से चल रहा था. विगत लगभग 10 वर्ष पूर्व झारख्ांड सरकार पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह आजसू पार्टी के अध्यक्ष ने लोहरदगा जिला से पथ प्रमंडल कार्यालय उठा कर अपने घर सिल्ली प्रखंड ले गये थे. तब से जिला का सड़क से संबंधित कार्य सिल्ली से होता था.

जिसके कारण सड़क से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहा था. इस मामले में विगत दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री भगत ने लोहरदगा की प्रतिष्ठा को वापस दिलाने एवं पथ निर्माण का कार्य सुव्यस्थित ढंग से चलाने हेतु राज्य के मुख्यमंत्री से मिल कर उन्हें पुन: लोहरदगा जिला में पथ प्रमंडल डिविजन कार्यालय खोलने की मांगी की थी. मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके निर्देश पर सरकार के अवर सचिव पथ निर्माण विभाग झारखंड सरकार ने लोहरदगा में पथ प्रमंडल डिविजन कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी की है. पथ निर्माण विभाग को वापस लोहरदगा लाने पर कांग्रेसियों ने सुखदेव भगत के प्रति आभार व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola