टेंपो पलटने से पांच घायल, चार रांची रेफर
Updated at : 04 Mar 2017 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

पाटन से लोहरदगा के गुड़ीबाघी जा रहा था टेंपो स्कूल बस के अचानक रूकने से संतुलन खोया कुड़ू. कुड़ू थाना क्षेत्र के जीमा चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर पाटन (पलामू) से लोहरदगा के गुड़ीबाघी जा रहा एक टेंपो पलट गया, जिससे टेंपो में सवार पांच लोग घायल हो गये. इनमें चार को रांची रेफर […]
विज्ञापन
पाटन से लोहरदगा के गुड़ीबाघी जा रहा था टेंपो
स्कूल बस के अचानक रूकने से संतुलन खोया
कुड़ू. कुड़ू थाना क्षेत्र के जीमा चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर पाटन (पलामू) से लोहरदगा के गुड़ीबाघी जा रहा एक टेंपो पलट गया, जिससे टेंपो में सवार पांच लोग घायल हो गये. इनमें चार को रांची रेफर किया गया है. बताया जाता है कि पाटन से एक टेंपो (जेएच03पी-7938) से नगीना सिंह अपने रिशतेदारो को लेकर जा रहे थे. कुड़ू चौक में टेंपो में तीन-चार सवारी को लोहरदगा के लिए बैठा लिया. टेंपो में 10 लोग सवार थे.
टेंपो जैसे ही जीमा चौक के समीप पहुंचा, आके चल रही स्कूल बस अचानक रूक गयी, जिससे टेंपो चालक का संतुलन बिगड़ा और टेंपो पलट गया. घटना में टेंपो में सवार कुड़ू निवासी आकाश बैठा, लातेहार के कडिमा गांव निवासी निरंजन उरांव, गीता कुमारी, पाटन थाना क्षेत्र के निमिया टुसरा निवासी नगीना सिंह एवं सचिन कुमार घायल हो गये. सभी को कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चार घायलों आकाश बैठा, नगीना सिंह, निरंजन उरांव एंव गीता कुमारी को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




