विकास कार्यों की हुई समीक्षा

Updated at : 04 Mar 2017 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
विकास कार्यों की हुई समीक्षा

लोहरदगा : जिला परिषद की बैठक अभिलाषा कक्ष में जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. ग्रामीण विकास अवर प्रमंडल की समीक्षा के क्रम में कहा गया कि विभाग द्वारा बनायी जा रही विभिन्न सड़कों में संवेदक द्वारा सड़क के किनारे से मिट्टी का […]

विज्ञापन
लोहरदगा : जिला परिषद की बैठक अभिलाषा कक्ष में जिप अध्यक्ष सुनैना कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. ग्रामीण विकास अवर प्रमंडल की समीक्षा के क्रम में कहा गया कि विभाग द्वारा बनायी जा रही विभिन्न सड़कों में संवेदक द्वारा सड़क के किनारे से मिट्टी का उठाव किया जा रहा है, क्या इस तरह का प्रावधान है.
इस पर विभागीय अभियंता ने बताया कि प्राक्लन में मिट्टी दूसरी जगह से लाने की व्यवस्था की गयी है. इसमें मिट्टी लाने का खर्च शामिल किया गया है. यदि किसान मिट्टी उठाने के लिए सहमति देते हैं, तो संवेदक मिट्टी उठा सकते हैं अन्यथा नहीं. किसानों के खेतों से मिट्टी उठाने के बाद संवेदक द्वारा खेत को पुन: बना देना है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा के क्रम में कहा गया कि गरमी को देखते हुए खराब पड़े चापानलों की मरम्मत करायी जाये. इस पर विभागीय अभियंता द्वारा बताया गया कि मरम्मत के लिए पाइप नहीं है. जिला परिषद द्वारा पाइप खरीद कर देने का निर्णय लिया गया.
स्वास्थ्य केंद्र की समीक्षा के क्रम में कहा गया कि जिन गांवों में स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, वहां एएनएम को रहना अनिवार्य है. शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में जिप सदस्य रामलखन प्रसाद ने कहा कि चितरी विद्यालय को मर्ज कर दो किमी स्थित विद्यालय में बच्चों को नामांकित किया गया है. छोटे बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानी हो रही है. उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक से विद्यालय की जांच करा कर पुन: चितरी में ही विद्यालय संचालित करने की बात कही. सेन्हा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की चहारदीवारी चार वर्षों से टूटी हुई है.
चहारदीवारी का निर्माण विभागीय स्तर पर कराने की बात कही गयी. यदि किसी विभाग द्वारा फंड उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो जिला परिषद इसके लिए फंड देगी. बैठक में डीडीसी दानियल कंडुलना, जिप उपाध्यक्ष जफर खान, सिविल सर्जन पैट्रिक टेटे, पेयजल स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता गोविंद कच्छप, जिला परिषद सदस्य पूनम मिंज, विनोद सिंह खेरवार, रानी देवी, वृजमनी उरांव, ब्रजकिशोर भगत, डीएसइ रेणुका तिग्गा, विवेक कुमार सिंह व देवानंद पांडेय सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola