आयुक्त के आदेश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
Updated at : 03 Mar 2017 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

प्रमंडलीय आयुक्त 2015 में कुड़ू प्रखंड क्षेत्र आये थे दो साल बाद भी उनके आदेश पर नहीं हुई पहल कुड़ू : दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्तत केके खंडेलवाल दो साल पहले कुडू प्रखंड के पंडरा पंचायत के चेटर गांव आये थे. श्री खंडेलवाल वहां आयोजित विशेष ग्रामसभा में शामिल हुए थे. उस वक्त […]
विज्ञापन
प्रमंडलीय आयुक्त 2015 में कुड़ू प्रखंड क्षेत्र आये थे
दो साल बाद भी उनके आदेश पर नहीं हुई पहल
कुड़ू : दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्तत केके खंडेलवाल दो साल पहले कुडू प्रखंड के पंडरा पंचायत के चेटर गांव आये थे. श्री खंडेलवाल वहां आयोजित विशेष ग्रामसभा में शामिल हुए थे. उस वक्त ग्रामीणों ने उनसे शिकायत की थी कि कई सरकारी चापानलों में समरसेबल मशीन लगा कर उन पर कब्जा कर लिया गया है. इस कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है.
ग्रामीणों की शिकायत पर प्रमंडलीय आयुक्त ने चेटर समेत पंडरा, कुड़ू व अन्य जगहों पर इसकी जांच करायी. जांच में मामला सही पाये जाने के बाद मौके पर मौजूद तत्कालीन उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री समेत पीएचइडी के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि जितने भी सरकारी चापानलों पर कब्जा किया गया है, उसे कब्जा से मुक्त करायें और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें. तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्त श्री खंडेलवाल वर्ष 2015 में कुड़ू क्षेत्र में आये थे. आयुक्त को आदेश दिये हुए दो साल गुजर गये, लेकिन चापानलों पर कब्जा करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई और न ही सरकारी चापानलों को कब्जा से मुक्त कराया गया. इधर, गरमी शुरू होते ही पानी की समस्या शुरू हो गयी है. मामले पर पीएचइडी के कुड़ू अवर प्रमंडल के कनीय अभियंता रोहित भगत ने बताया कि इस संबध में कोई लिखित सूचना नहीं मिली है. सरकार द्वारा या पीएचइडी मंत्री द्वारा कोई लिखित आदेश मिलेगा, तो कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




