बेझिझक रखें समस्याएं

भंडरा-लोहरदगा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में वर्ष 2013-14 का वार्षिक जन संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ. जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से स्वास्थ्य कार्यक्र मों की पारदर्शिता हेतु खुल कर समस्याओं को रखने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर जिप सदस्य शामिल उरांव, बीडीओ अजय भगत एवं अन्य अतिथियों के […]
भंडरा-लोहरदगा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा में वर्ष 2013-14 का वार्षिक जन संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ. जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से स्वास्थ्य कार्यक्र मों की पारदर्शिता हेतु खुल कर समस्याओं को रखने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर जिप सदस्य शामिल उरांव, बीडीओ अजय भगत एवं अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. कार्यक्र म में मुख्य रूप से डब्ल्यूएचओ से शैलेंद्र, आरसीएचओ एरोन तिग्गा, डीपीसी रजनी लकड़ा, सीडीपीओ अनुपमा मिंज, प्रभारी डॉ आर रमेश, एसटीटी मुस्तफा अंसारी, मेरी बेक उपस्थित थे.
संवाद में मुख्यमंत्री जननी स्वास्थ्य सेवा, ममता वाहन, गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व चार जांच, गर्भवती महिलाओं के गर्भावस्था में 100 आयरन गोली, खून की कमी पर 200 आयरन गोली, 48 घंटा के अंदर प्रोत्साहन राशि, सहिया की प्रोत्साहन राशि का ससमय भुगतान, टीकाकरण, कुपोषण का पहचान कर कुपोषण उपचार केंद्र पहुंचाने सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की गयी.
कार्य में ध्यान दें सहिया व एएनएम : मातृत्व मृत्यू दर क म करने हेतु उपस्थित सहिया एवं एएनएम को आरसीएचओ एरोन तिग्गा ने ध्यान देने की बात कही. टीकाकरण का लक्ष्य से कम होने के मामले पर आरसीएचओ ने महुवरी, जमगाई, पाराडीह, अंबेरा, चट्टी के एएनएम एवं सहिया को ध्यान देने की बात कही गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




