मार्च से चलने लगेगी टोरी तक ट्रेन

Updated at : 01 Feb 2017 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
मार्च से चलने लगेगी टोरी तक ट्रेन

निरीक्षण. दक्षिण-पूर्व रेलवे के डीआरएम एसके अग्रवाल लोहरदगा पहुंचे स्टेशन पर यात्री सुविधा की जानकारी ली लाइन में खड़े यात्रियों से बातचीत की लोहरदगा : लोहरदगा से टोरी के बीच मार्च के अंत तक यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा. लोहरदगा-रांची ट्रेन का एक फेरा, जो अभी बड़की चांपी तक जाता है, उसका विस्तार […]

विज्ञापन
निरीक्षण. दक्षिण-पूर्व रेलवे के डीआरएम एसके अग्रवाल लोहरदगा पहुंचे
स्टेशन पर यात्री सुविधा की जानकारी ली
लाइन में खड़े यात्रियों से बातचीत की
लोहरदगा : लोहरदगा से टोरी के बीच मार्च के अंत तक यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा. लोहरदगा-रांची ट्रेन का एक फेरा, जो अभी बड़की चांपी तक जाता है, उसका विस्तार टोरी तक किया जायेगा. लोहरदगा-टोरी यात्री ट्रेन परिचालन के बाद इस मार्ग में विद्युतीकरण का काम शुरू हो जायेगा, जो दो वर्ष में पूरा होगा. ये बातें डीआरएम एसके अग्रवाल ने लोहरदगा में कही.
प्रभात खबर के साथ विशेष बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विद्युतीकरण का काम पूरा होते ही इस मार्ग से लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. डीआरएम ने बताया कि इस मार्ग से लंबी दूरी के ट्रेनों का परिचालन होने से लोगों को काफी सुविधा होगी. फरवरी में सीआरएस द्वारा लोहरदगा- टोरी रेल लाइन का निरीक्षण कर क्लियरेंस दिया जायेगा. उसके बाद मार्च से यात्री ट्रेन का परिचालन टोरी तक शुरू हो जायेगा. डीआरएम ने बताया कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा.
लोहरदगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण : दक्षिण-पूर्व रेलवे के डीआरएम एसके अग्रवाल ने मंगलवार को लोहरदगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. लोहरदगा में निरीक्षण के बाद डीआरएम का काफिला बड़की चांपी के लिए रवाना हुआ. वहां भी डीआरएम ने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया.
वहां रेलवे प्लेटफार्म के विस्तार पर विचार किया गया. बड़की चांपी में हिंडालको की साइडिंग पर भी चर्चा की गयी. मौके पर मौजूद हिंडालको के उपाध्यक्ष बीके झा के साथ डीआरएम श्री अग्रवाल ने कई मुद्दों पर बातचीत की. डीआरएम के साथ सीनियर डीएमओ श्री आचार्या, सीनियर डीएम को-ऑर्डिनेशन विशाल, सीनियर डीएसटी हेमराज मीणा, डीएसओ बीके सिन्हा, डीएसइ राजीव कुमार यादव सहित रेलवे एवं आरपीएफ के अधिकारी मौजूद थे. लोहरदगा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर डीआरएम का स्वागत स्टेशन अधीक्षक आर एक्का एवं आरपीएफ इंचार्ज विजय कुमार यादव ने किया. डीआरएम ने सबसे पहले कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. वहां तैनात स्टेशन मास्टर निशांत महतो से उन्होंने लोहरदगा से बड़की चांपी तक कंट्रोल के संबंध में चर्चा की. कई तकनीकी पहलुओं को भी उन्होंने जाना और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
डीआरएम ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन स्थित टिकट काउंटर पहुंच कर वहां की स्थिति को भी देखा. टिकट खरीदने के लिए लाइन में खड़े यात्रियों से बात की. यात्रियों ने बताया कि टिकट काउंटर कम होने एवं छोटी जगह पर काउंटर होने के कारण बहुत सारे यात्री बगैर टिकट के ही यात्रा करने को विवश हो जाते हैं. इस पर डीआरएम ने कहा कि लोहरदगा में टिकट के लिए कुछ और व्यवस्था भी की जायेगी. रेलवे का टिकट निजी व्यक्ति भी टेंडर लेकर काट सकेगा, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी. इस पर अभी विचार किया जा रहा है.
विशेष रेल से रांची से लोहरदगा पहुंचे : रांची रेल मंडल के डीआरएम एसके अग्रवाल विशेष रेल से रांची से लोहरदगा पहुंचे थे. यहां कुछ देर रूकने के बाद डीआरएम निजी वाहन से बड़की चांपी के लिए रवाना हो गये. डीआरएम श्री अग्रवाल हिंडालको के उपाध्यक्ष बीके झा के साथ बड़की चांपी तक गये. उनके साथ रांची से आये अन्य अधिकारी भी थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola