वाहन जांच के क्रम में बदसलूकी,हंगामा

Updated at : 31 Jan 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन जांच के क्रम में बदसलूकी,हंगामा

कुड़ू (लोहरदगा) : कुड़ू थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक ज्ञानरंजन पर मोटरसाइकल जांच के क्रम में 29 जनवरी की शाम लावागाई फुलसुरी निवासी ईमाम हाफिज के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है़ इसकी जानकारी सोमवार काे मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये तथा कुड़ू के इंदिरा गांधी चौक पर पुलिस के विरोध में […]

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा) : कुड़ू थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक ज्ञानरंजन पर मोटरसाइकल जांच के क्रम में 29 जनवरी की शाम लावागाई फुलसुरी निवासी ईमाम हाफिज के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है़ इसकी जानकारी सोमवार काे मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गये तथा कुड़ू के इंदिरा गांधी चौक पर पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने

लगे और चौक को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल कुड़ू थाना प्रभारी से मिला. ईमाम ने अपने साथ घटित घटना की लिखित सूचना दी. एसडीपीओ अरविंद, इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. प्रतिनिधिमंडल में सलीम,अमीर, शौकत, मौलाना हाजी सुहैल अहमद , लाल गुड्डू शाहदेव, अजीम खान, राजू रजक समेत अन्य शामिल थे़

ईमाम ने कुडू थाना को दिये लिखित बयान में बताया है कि मै अपने गांव से नमाज पढ़ाने फुलसुरी जा रहा था इसी बीच अवर निरीक्षक ज्ञानरंजन ने मेरे साथ बदसलूकी व हाथापाई की. एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक संजय सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच होगी, दोषी होने पर कार्रवाई होगी. इसके बाद सभी लोग वापस चले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola