याद किये गये नेताजी सुभाष चंद्र बोस

Updated at : 24 Jan 2017 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
याद किये गये नेताजी सुभाष चंद्र बोस

नेताजी जयंती. कहीं श्रद्धांजलि सभा, तो कहीं निकाली गयी प्रभातफेरी लोहरदगा : लोहरदगा जिला में सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का […]

विज्ञापन
नेताजी जयंती. कहीं श्रद्धांजलि सभा, तो कहीं निकाली गयी प्रभातफेरी
लोहरदगा : लोहरदगा जिला में सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर सुभाष चौक स्थित नेताजी की प्रतिमा पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर डीसी विनोद कुमार, एसपी कार्तिक एस, डीडीसी दानियल कंडुलना, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, एसडीओ राज महेश्वरम, डीटीओ राजीव कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह, बीएस कॉलेज के व्याख्याता अब्दुल कुदुश कुरैशी, वार्ड पार्षद राजीव रंजन, समाजसेवी विजय गोपाल दत्ता, मलय दत्ता, देवाशीष कार, गौतम दास गुप्ता, रिंकू महेंद्रु सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इधर, राजकीय कृत मध्य विद्यालय लोहरदगा के बच्चों ने सुभाष चंद्र बोस की 120 वीं जयंती के अवसर पर प्रभातफेरी निकाली. प्रभातफेरी का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ.
प्रभातफेरी में शामिल बच्चे सुभाष चौक पहुंचे, जहां शिक्षकों व बच्चों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. यहां से प्रभातफेरी पुन: विद्यालय पहुंच कर सभा में बदल गयी. यहां किशोर कुमार वर्मा ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि सुभाष चंद्र बोस जब अंग्रेजों की दमनात्मक कार्रवाई का विरोध करने लगे, तब अंग्रेजों ने षडयंत्र कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहा और उन्हें गृहबंदी घोषित किया गया.
तब वे भाग कर सिंगापुर चले गये और वहां कुछ देशभक्तों के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन करके वर्मा और कोलकाता तक पहुंच कर अंग्रेजों को भगाने का कार्य किये. वे कहते थे कि अंग्रेजों की गुलामी सहने से अच्छा देश के लिए कुर्बानी देना अच्छा है. आज हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि तभी दे सकते हैं, जब देश को सर्वोपरि समझें और लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करें. इस अवसर पर शिक्षिका माला कुमारी, रेखा, किरण, जेरोमी, पुष्पलता, रीता, सुनीता, शिक्षक रामलगन सहित अन्य मौजूद थे.
आरडी साहू स्कूल के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी : लोहरदगा. आरडी साहू प्राथमिक शिशु विद्यालय
में गणतंत्र दिवस से पूर्व झांकी के साथ प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी गांगुपारा, चांदकोपा, निंगनी एवं बगड़ु रोड हुए विद्यालय तक पहुंची. इस क्रम में बच्चों ने नोटबंदी और कालाधन के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया. मौके पर विद्यालय के संचालक सुबोध साहू, वीणा साहू, नितेश कुमार महतो, संगीता कुमारी, आशा देव, रश्मि कुजूर व अफरोजी परवीन सहित अन्य मौजूद थे.
शिक्षण संस्थानों में मनी नेताजी की जयंती : लोहरदगा. रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर पावरगंज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका डॉ राज मित्तल, प्राचार्या सुधा देवी व रामध्यान सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत की. मौके पर आचार्या संगीता मित्तल, पुष्पा खलखो, मालती देवघरिया, किरण तिर्की, नीलम रजक, डोली कुमारी, आचार्य सुधांशु कुमार, जनार्दन सिंह, सूरज साहू व अरुण बैठा सहित अन्य मौजूद थे. इधर, सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में नेताजी की जयंती मनायी गयी. मौके पर छात्र- छात्राओं ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया. प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र पांडेय, महेंद्र मिश्र, गणेश प्रसाद, नंदकिशोर साहू, राजकुमार दीक्षित, राजेश पांडेय, कुशवाहा कांत, जगदीश पांडेय, अशोक सिंह, त्रिलोचन साहू, रीता तिवारी, सुनिता कुमारी व अशोक प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे. इसी तरह डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. छात्र-छात्राओं को नेताजी के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया.
चंद्रशेखर प्रसाद, जूही कुमारी, सरस्वती, काजल कुमारी, शोभा विश्वकर्मा, शांति देवी, अभिषेक कुमार, निशा, राबिया व पल्लवी कुमारी सहित अन्य मौजूद थीं.
लोहरदगा. ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके बताये मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया. उपप्राचार्य एसके झा, रामचंद्र गिरी, सात्विक, रोहित, अंकित, आदित्य, रितेश, अविनाश ने भी सुभाष चंद्र की जीवनी पर प्रकाश डाला.
देश को नेताजी जैसे युवाआें की जरूरत : लोहरदगा. एमएलए महिला कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शिक्षकों और छात्राओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. छात्राओं को नेताजी के जीवन से जुड़ी बातें बतायी गयी. मार्च 1936 में सुभाष चंद्र बोस द्वारा अपनी पत्नी एमिली शेंकल को लिखे गये पत्र के अंश को पढ़ कर छात्राएं काफी प्रभावित हुईं. इसमें नेताजी ने एमिली को लिखा था कि उनका पहला प्रेम और जिम्मेदारी अपना देश है. मिट्टी की पुकार पर उन्हें स्वदेश जाना पड़ेगा.
उसे गुलामी से आजाद कराने. इस कार्य में उनकी जान चली जाये या जेल में जीवन गुजारनी पड़े और इसलिए वह न लौटे, तो उन्हें गलत न समझें. अपना सर्वस्व वह देश को समर्पित कर चुके हैं. जो थोड़ा बचा था, वह एमिली को दे दिया. मौके पर प्रिंसिपल प्रो शमीमा खातून, प्रो राजकिशोर प्रसाद व स्नेह कुमार आदि शिक्षकों ने छात्राओं से कहा कि आज के दौर में देश को सुभाष चंद्र जैसे युवाओं की जरूरत है. मौके पर प्रो मंजू खत्री, गीता प्रसाद, मधुबाला अग्रवाल, अवध किशोर मिश्र, ब्रजकिशोर बड़ाइक, शकुंतला कुमारी व शशि कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.
सुभाष चंद्र के गुणों को आत्मसात करें :लोहरदगा. प्लस-2 नदिया हिंदू उच्च विद्यालय में सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्प चढ़ाये और उन्हें श्रद्धांजलि दी. शिक्षकों ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि छात्रों को नेताजी के गुणों को आत्मसात करने की जरूरत है.
इस अवसर पर राहुल कुमार, अशोक कुमार, संजय कुमार पांडेय, सुदामा साहू व वीणा कुमारी ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में अविनाश प्रसाद सिन्हा, शिखा कुमारी, संतोषी बाड़ा, अनिता कुमारी, विनीता टोप्पो, निश्छल मिंज, आनंद दुबे व दिवाकर प्रसाद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola