घर में लगी आग, वृद्धा की मौत
Updated at : 19 Jan 2017 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

कैरो-लोहरदगा : कैरो गांव में मंगलवार देर रात घर में आग लगने से स्व.भगत साहू की 100 वर्षीय पत्नी पुनीता देवी की मौत हो गयी. इस संबंध में पुनीता देवी के पुत्र सुखधारी एवं पोता नारायण साहू ने बताया कि दादी हमेशा की तरह बोरसी में आग लेकर सोयी थी.अनुमान है की बोरसी की आग […]
विज्ञापन
कैरो-लोहरदगा : कैरो गांव में मंगलवार देर रात घर में आग लगने से स्व.भगत साहू की 100 वर्षीय पत्नी पुनीता देवी की मौत हो गयी. इस संबंध में पुनीता देवी के पुत्र सुखधारी एवं पोता नारायण साहू ने बताया कि दादी हमेशा की तरह बोरसी में आग लेकर सोयी थी.अनुमान है की बोरसी की आग के माध्यम से घर में आग लगी और किसी को पता नहीं चला.
रात लगभग एक बजे के आसपास जब आग लगने का पता चला तब ग्रामीणों की सहायता एवं थाना प्रभारी के साथ-साथ पुलिस जवानों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. आग इतनी तेज थी कि पुनीता देवी मिट्टी की दो छत वाले घर के मलवे में दब चुकी थी. रात में शव को काफी कोशिश के बाद भी निकालने में सफलता नहीं मिली. सुबह छह बजे ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला गया. अगलगी में लगभग एक लाख की संपति का जलने का अनुमान है. शव को निकालने के बाद कैरो पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. आग पर काबू पाने में पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी,सूरज मोहन साहू, पंकज साहू, मनोज साहू, नयूम अंसारी, अवधेश साहू, विजय साहू, सजंय साहू आदि ने सहयोग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




