लैंपस में धान क्रय में मनमानी का आरोप

Updated at : 19 Jan 2017 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
लैंपस में धान क्रय में मनमानी का आरोप

किस्को-लोहरदगा़ : प्रखंड क्षेत्र के किस्को लैंपस तथा सेमरडीह लैंपस में न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत धान क्रय एजेंसी एनसीएमएल द्वारा किस्को प्रखंड के किसानों से प्रति क्विंटल में पांच से 10 किलो तक काटा जा रहा है़ किसानों को धान का सही मूल्य मिले और सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का सही लाभ मिले […]

विज्ञापन
किस्को-लोहरदगा़ : प्रखंड क्षेत्र के किस्को लैंपस तथा सेमरडीह लैंपस में न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत धान क्रय एजेंसी एनसीएमएल द्वारा किस्को प्रखंड के किसानों से प्रति क्विंटल में पांच से 10 किलो तक काटा जा रहा है़ किसानों को धान का सही मूल्य मिले और सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना का सही लाभ मिले ऐसा नहीं हो पा रहा है. किसानों को धान क्रय मैसेज नहीं मिलने के कारण कई किसान केंद्र का चक्कर काट रहे है़
किसानों से धान की मानक के नाम पर एक क्विंटल धान में न्यूनतम पांच किलो से ज्यादा धान काटने से किसान परेशान है़ं केंद्र द्वारा धान में नमी, पिलाई व धान में कचड़ा आदि होने की बात कह कर वजन किये गये धान में से पांच से 10 किलो वजन काटा जा रहा है़ यहां तक की सभी सेंटर को अपने बोरा में धान की खरीदारी करना है़ इसके बावजूद केंद्र द्वारा किसानों को बोरा वापस नहीं दिया जाता है़ किस्को केंद्र के क्रय प्रभारी दीपक कुमार साहू का कहना है कि मानक के अनुरूप ही धान खरीदा जा रहा है़ किसान को ही बोरा देना है़
ज्ञात हो कि अभी तक 107 किसानों को एसएमएस भेजा जा चुका है जिसमें बहुत किसानों का नंबर नहीं आया है़ वहीं किसानों का धान नहीं लेकर धान का व्यवसायी करनेवालों से धान की खरीदारी की जा रही है़ इस संबंध में प्रभारी बीसीओ एतराम भगत का कहना है कि इस तरह की शिकायतें मिल रही है जांच कर कार्रवाई की जायेगी़ सीओ विशालदीप खलखो का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola