लोहरदगा में सड़क हादसा, पांच मरे

चंदवा/बारियातू : चंदवा से छत्तीसगढ़ जा रही बोलेरो लोहरदगा के चांपी गांव के पास ट्रक से जा टकरायी. इसमें बोलेरो पर सवार पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार घायल हो गये. घटना बुधवार सुबह 5.30 बजे चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ की है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बारियातू व चंदवा से कुल […]
चंदवा/बारियातू : चंदवा से छत्तीसगढ़ जा रही बोलेरो लोहरदगा के चांपी गांव के पास ट्रक से जा टकरायी. इसमें बोलेरो पर सवार पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार घायल हो गये. घटना बुधवार सुबह 5.30 बजे चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ की है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बारियातू व चंदवा से कुल आठ लोग बोलेरो से जनाजे की नमाज में शामिल होने छत्तीसगढ़ के बटइकेला जा रहे थे.
इस घटना को सुन कर चालक मो असगर की रिश्ते की दादी गंभीरन बीवी की भी दिल का दौरा पड़ जाने से मौत हो गयी. घायलों ने बताया कि चांपी गांव के समीप आगे चल रहे बॉक्साइट लदे ट्रक के अचानक रूकने के कारण बोलेरो चालक गाड़ी कंट्रोल नहीं कर पाया और पीछे से धक्का मार दिया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चंदवा व बारियातू प्रखंड में शोक में लहर दौड़ गयी. सूचना पाकर चकला मुखिया रंजीता एक्का, विधायक प्रतिनिधि मो इजहार समेत सभी परिजन तत्काल लोहरदगा पहुंचे.
मृतक : अब्दुल रशीद (50), आसमां खातून (45), वसीम अहमद (25) (चकला, चंदवा) तथा मौलाना अजीमुद्दीन (55) व उनकी पत्नी इशरत खातून शामिल हैं.
घायल : शदाना परवीन (चकला,चंदवा) चालक मो असगर (बेलवाही, चंदवा), मो अफाक व मो तनवीर (इटके, बारियातू) शामिल हैं. इन लोगों का इलाज रिम्स (रांची) में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




