तीन घंटे हड़ताल पर बैठे कर्मी

Updated at : 18 Jan 2017 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
तीन घंटे हड़ताल पर बैठे कर्मी

पंचायत सचिव व रोजगार सेवक ने लगाया आरोप दो दिन में माफी नहीं मांगे, तो अनिश्वितकालीन हड़ताल कुड़ू (लोहरदगा) : प्रखंड के कोलसिमरी पंचायत के मुखिया जतन भगत ने कोलसिमरी पंचायत के पंचायत सचिव शंकर उरांव तथा रोजगार सेवक सुकरा धान के साथ हाथापाई व गाली-गलौज की़ इससे नाराज प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित […]

विज्ञापन
पंचायत सचिव व रोजगार सेवक ने लगाया आरोप
दो दिन में माफी नहीं मांगे, तो अनिश्वितकालीन हड़ताल
कुड़ू (लोहरदगा) : प्रखंड के कोलसिमरी पंचायत के मुखिया जतन भगत ने कोलसिमरी पंचायत के पंचायत सचिव शंकर उरांव तथा रोजगार सेवक सुकरा धान के साथ हाथापाई व गाली-गलौज की़ इससे नाराज प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक, राजस्व कर्मचारी समेत सभी कर्मी तीन घंटे सांकेतिक हड़ताल पर बैठगये. सभी कर्मी प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट को जाम करते हुए कलमबंद हड़ताल पर बैठ गये़ इससे ग्रामीणो को भारी परेशानी हुई.
कर्मचारियों ने बीडीओ को लिखित आवेदन देकर दो दिन का समय देते हुए मांग की कि मुखिया जतन भगत जब तक बिना शर्त सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो दो दिन के बाद सभी कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर चले जायेंगे. हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार शाम कोलसिमरी पंचायत के मुखिया जतन भगत प्रखंड कार्यालय आये और पंचायत सचिव शंकर उरांव से गाली-गलौज करने लगे. इतने में भी मुखिया का मन नहीं भरा तो डंडा उठा कर मारने के लिए आगे बढ़ गये. शंकर उरांव ने बताया कि मुखिया लगातार बेवजह परेशान करते हैं.
सोमवार को हाथापाई पर उतर आये. पंचायत में 14 वें वित्त आयोग से संचालित विकास कार्यों का चेकबुक अपने पास रख लिये हैं. रोजगार सेवक सुकरा धान ने बताया कि मेरे साथ भी मुखिया ने गाली-गलौज की व मारने के लिए हाथ उठा दिया था. मुखिया के व्यवहार से आहत सभी लोग सांकेतिक हड़ताल पर बैठ गये. हड़ताल पर बैठने वालों में निमन दुलार खाखा, धनंजय पांडेय, शंकर उरांव, संजय कुमार, रीना उरांव, सुकरा धान, किशोर उरांव, राउफ अंसारी, कैलाश प्रसाद, मनीष कुमार मिश्रा, गौरव गौरिश, अभिषेक एक्का, रामसहाय टाना भगत, देवकांत उरांव, जगनाथ उरांव, दिलिप बीरेंद्र लकड़ा, बुदेश्वर उरांव समेत सभी कर्मचारी मौजूद थे़
गाली-गलौज नहीं की : जतन भगत
मुखिया जतन भगत ने बताया कि पंचायत सचिव तथा रोजगार सेवक के साथ गाली-गलौज नहीं किये है़ केवल पंचायत के संबध में बात हुई है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola