सब्जियों के दाम में कमी से किसानों की टूटी कमर

Updated at : 12 Jan 2017 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
सब्जियों के दाम में कमी से किसानों की टूटी कमर

जिले में कोल्ड स्टोरेज नहीं रहने से किसान परेशान गोपी कुंवर लोहरदगा : सब्जियों के दाम घट जाने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसान औने-पौने दाम पर सब्जियाें को बेचने को विवश हैं. किसानों का कहना है कि अब तो स्थिति ये है कि टमाटर की कीमत को […]

विज्ञापन
जिले में कोल्ड स्टोरेज नहीं रहने से किसान परेशान
गोपी कुंवर
लोहरदगा : सब्जियों के दाम घट जाने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसान औने-पौने दाम पर सब्जियाें को बेचने को विवश हैं. किसानों का कहना है कि अब तो स्थिति ये है कि टमाटर की कीमत को देखते हुए टमाटर तोड़ कर बाजार में बेचना भी घाटे का सौदा है. कई गांवों में तो किसान टमाटर खेतों से तोड़ ही नहीं रहे हैं.
लोहरदगा प्रखंड के भटखिजरी गांव निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि टमाटर दो रुपये किलो तक पहुंच गया है और इसे यदि बाजार लेकर बेचने जायें तो उससे ज्यादा किराया भाड़ा लग जाता है. बेहतर है कि टमाटर को खेत में ही रहने दिया जायेे. जिले के किसान बाजार की इस व्यवस्था से त्रस्त हैं और उनका कहना है कि आखिर किसान क्या करें. क्योंकि जितना लागत सब्जी उत्पादन में लगा है उसका रिटर्न भी उन्हें नहीं मिल रहा है. घर से घाटा हो रहा है. बाजार की स्थिति बेहद ही दयनीय हो गयी है. सब्जी के खरीदार नहीं मिल रहे हैं.
किसानों को हो रहा है भारी नुकसान
किसानों का कहना है कि वर्तमान समय में सब्जी माटी के मोल बिक रहे हैं और ऐसे में किसानों को भारी नुकसान हो रहा है. ये लोहरदगा जिला का दुर्भाग्य है कि यहां के सांसद केंद्र में कृषि और किसान कल्याण मंत्री हैं इसके बावजूद लोहरदगा जिला में एक कोल्ड स्टोरेज नहीं है.
यदि एक कोल्ड स्टोरेज होता तो आज किसानों की ये स्थिति नहीं होती. 17 मई 1983 को लोहरदगा जिला बना लेकिन इतने वर्षो के बाद तक यहां विकास के बड़े-बड़े दावे किये जाते रहे लेकिन किसानों के हित के लिए कुछ भी नहीं किया गया. न तो सिंचाई की मुक्कमल व्यवस्था हो पायी है और न ही यहां किसानों के हित के लिए कोई काम ही किया गया है. यहां के किसान आज भी बदहाल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola