स्वच्छता से कोसों दूर है कैरो प्रखंड कार्यालय

Updated at : 12 Jan 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छता से कोसों दूर है कैरो प्रखंड कार्यालय

पूरे जिले को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है पर कैरो प्रखंड कार्यालय में ही शौचालय नहीं है़ कैरो-लोहरदगा़ : एक ओर जहां कैरो प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त प्रखंड घोषित करने की तैयारी की जा रही है़ वहीं कैरो के प्रखंड कार्यालय एवं […]

विज्ञापन
पूरे जिले को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है पर कैरो प्रखंड कार्यालय में ही शौचालय नहीं है़
कैरो-लोहरदगा़ : एक ओर जहां कैरो प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त प्रखंड घोषित करने की तैयारी की जा रही है़ वहीं कैरो के प्रखंड कार्यालय एवं आसपास गंदगी का अंबार लगा है. दिवारों पर पान के पीक, कार्यालय के पीछे गंदगी से आती बदबू से यहां आने वाले लोग परेशान रहते हैं.
कैरो प्रखंड परिसर में फेके गये कचरे एवं गंदगी से स्वच्छ भारत मिशन की कल्पना बेकार साबित हो रही है. प्रखंड कार्यालय में शौचालय नहीं है इसके कारण प्रखंड में दूर-दराज से काम कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. यहां शौचालय नहीं होने के कारण महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है. प्रखंड में स्वच्छ भारत अभियान का झंडा बुलंद करनेवाले प्रखंड के पदाधिकारियों को यहां पर फैली गंदगी नजर ही नहीं आती है़ पूरे जिले को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है पर यहां प्रखंड कार्यालय में ही शौचालय नहीं है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola