कराटे चैंपियनशिप के विजेता हुए सम्मानित

Updated at : 10 Jan 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
कराटे चैंपियनशिप के विजेता हुए सम्मानित

कुड़ू-लोहरदगा : हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित चार दिवसीय नेशनल कराटे चैंपियनशिप में मेडल जीत कर कुड़ू का नाम रोशन करने वाले कुडू के होली फैथ पब्लिक स्कूल के होनहार बच्चों को सीओ ने सम्मानित किया. समारोह में मुख्य अतिथि सीओ रविश राज सिंह ने बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई दी. ज्ञात हो कि […]

विज्ञापन

कुड़ू-लोहरदगा : हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित चार दिवसीय नेशनल कराटे चैंपियनशिप में मेडल जीत कर कुड़ू का नाम रोशन करने वाले कुडू के होली फैथ पब्लिक स्कूल के होनहार बच्चों को सीओ ने सम्मानित किया. समारोह में मुख्य अतिथि सीओ रविश राज सिंह ने बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई दी. ज्ञात हो कि फरीदाबाद में 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. इसमें होली फैथ स्कूल से 15 बच्चे शामिल हुए थे.

इसमें सुगंधा कुमारी एवं अलताफ अंसारी ने गोल्ड मेडल जीते. वहीं ऋतिक ठाकुर, सतीश रजक, विक्की व महताब आलम ने सिल्वर मेडल जीते. मनीष उरांव, अमन उरांव, विनय मुंडा, राज बादल टोप्पो, सत्यम भगत, प्रीति भगत व प्रतिभा मिंज ने ब्रांज मेडल जीते. मौके पर प्राचार्य अशोक कुमार मिश्रा, अमित कुमार सिंह, रविशंकर मिश्रा, ज्योति मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola