22 मामले निष्पादित

Published at :23 Feb 2014 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
22 मामले निष्पादित

लोहरदगा : व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय सदन में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. विभिन्न मामलों के निष्पादन हेतु चार बेंचों का गठन किया गया. खबर लिखे जाने तक बीएनएल से संबंधित 15 केसों का निष्पादन 1 लाख 26 हजार 242 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ. 2 लाख 22 हजार 600 रुपये का एमएससीटी केस […]

विज्ञापन

लोहरदगा : व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय सदन में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. विभिन्न मामलों के निष्पादन हेतु चार बेंचों का गठन किया गया. खबर लिखे जाने तक बीएनएल से संबंधित 15 केसों का निष्पादन 1 लाख 26 हजार 242 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ. 2 लाख 22 हजार 600 रुपये का एमएससीटी केस में मुआवजा दिया गया.

बेंच संख्या चार से पांच केस का निष्पादन हुआ. बेंच नंबर दो से दो केसों का निष्पादन किया गया. इस प्रकार कुल 22 केसों का निष्पादन प्रीलिटिगेशन एवं पोस्ट लिटिगेशन के मामले में खबर लिखे जाने तक निष्पादित किया गया. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शेषनाथ सिंह ने आम जनता से अपील की कि वे लोग अदालत का भरपूर लाभ उठावें. मामले के निष्पादन में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि सभी को न्याय अवश्य मिलना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola