नाली में गिरने से नीलगाय की मौत

कुड़ू-लोहरदगा : प्रखंड के लावागाई गांव में शनिवार की दोपहर नाली में गिरने से एक नीलगाय की मौत हो गयी. वन विभाग की टीम ने नीलगांव के शव को कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि पानी व चारा की तलाश में नीलगाय भटक कर लावागाई पहुंच गयी. ग्रामीणों ने सुबह पतरा के समीप […]
कुड़ू-लोहरदगा : प्रखंड के लावागाई गांव में शनिवार की दोपहर नाली में गिरने से एक नीलगाय की मौत हो गयी. वन विभाग की टीम ने नीलगांव के शव को कब्जे में ले लिया.
बताया जाता है कि पानी व चारा की तलाश में नीलगाय भटक कर लावागाई पहुंच गयी. ग्रामीणों ने सुबह पतरा के समीप उस नीलगाय को देखा था. दिन के करीब एक बजे नीलगाय गांव की तरफ चली आयी और खेत में घुस कर फसल खाने लगी. ग्रामीणों ने नीलगाय को भगाया, तो वह भागने लगी. इसी क्रम में लावागाई अखड़ा के समीप एक नाली में गिर गयी और माैके पर ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




