बेहतर काम में सहयोग करेंगे समाज के लोग

Updated at : 08 Jan 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
बेहतर काम में सहयोग करेंगे समाज के लोग

छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक में कई निर्णय लोहरदगा़ : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक तेली धर्मशाला में शिवदयाल साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राजीम माता की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया. बैठक में प्रो शिवदयाल साहू ने नवनिर्वाचित तेली समाज के पदाधिकारियों को अपने 10 वर्षों के […]

विज्ञापन

छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक में कई निर्णय

लोहरदगा़ : छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक तेली धर्मशाला में शिवदयाल साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में राजीम माता की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया. बैठक में प्रो शिवदयाल साहू ने नवनिर्वाचित तेली समाज के पदाधिकारियों को अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में किये गये कार्यों की जानकारी देते हुए आय-व्यय का ब्योरा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद साहू को सौंपा. बैठक में अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो शिवदयाल साहू एवं वर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद साहू विचार-विमर्श कर धर्मशाला संचालन समिति बनायें. समाज के सभी लोग बेहतर काम के लिए सहयोग करेंगे. बैठक में सत्यनारायण साहू की भाभी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर संवेदना प्रकट की गयी.
बैठक में जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद साहू, मोहन साहू, प्रमेश्वर साहू, जयनाथ साहू, विजय साहू, कैलाश साहू, रिपुसूदन साहू, मनोज साहू, मुन्ना साहू, विदेशी साहू, रामविलास साहू, रमेश् साहू, बलराम साहू, भागवत साहू, सुंदर साहू, हीरा साहू, दिलीप साहू, अजय पंकज, पवन साहू, मुकेश साहू, बजरंग साहू, नंदलाल साहू, राजू साहू, अनिता साहू, शीला साहू, उमा साहू, मंजू साहू आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola