बच्चों को कंबल व स्वेटर दिया कंबल लेता बच्चा.

लोहरदगा़ : बीएसएनएल के डीजीएम एसके भगत के नेतृत्व में शांति आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के बीच 50 कंबल तथा 50 स्वेटर का वितरण किया गया. शांति आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रत्येक बच्चों को कंपनी द्वारा एक-एक कंबल और एक-एक स्वेटर दिया गया. मौके पर डीजीएम ने कहा कि कड़ाके […]
लोहरदगा़ : बीएसएनएल के डीजीएम एसके भगत के नेतृत्व में शांति आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के बीच 50 कंबल तथा 50 स्वेटर का वितरण किया गया. शांति आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रत्येक बच्चों को कंपनी द्वारा एक-एक कंबल और एक-एक स्वेटर दिया गया. मौके पर डीजीएम ने कहा कि कड़ाके की ठंड के कारण शिक्षा ग्रहण करनेवाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा गर्म वस्त्र का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि शांति आश्रम में वैसे परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिनके माता-पिता बच्चों को पढ़ाने में स्वयं सक्षम नहीं हैं. मौके पर विभाग के डीइ संजय कुमार, एसडीओ आशिष कुमार, विद्यालय के प्राचार्य शरतचंद्र आर्य, सरोज पासवान, विजय जायसवाल व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




