मकर सक्रांति मेला में रंगारंग कार्यक्रम 14 को

कैरो-लोहरदगा. कैरो प्रखंड के खरता अखड़ा में मकर संक्रांति के अवसर पर खरता हनहट कोयल नदी तट पर 14 जनवरी को लगने वाले मेला को लेकर वार्ड सदस्य सूरजदेव उरांव की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में मेला शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गयी. कहा गया कि मेला के दिन सुबह […]
कैरो-लोहरदगा. कैरो प्रखंड के खरता अखड़ा में मकर संक्रांति के अवसर पर खरता हनहट कोयल नदी तट पर 14 जनवरी को लगने वाले मेला को लेकर वार्ड सदस्य सूरजदेव उरांव की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में मेला शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गयी. कहा गया कि मेला के दिन सुबह से पूजा-अर्चना एवं 12 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. निर्णय लिया गया कि मेला में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगा कर ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा. बैठक में बहादूर उरांव, मजो उरांव, सनिया भगत, चरवा भगत, बैजू मुंडा, बंधु उरांव, बजरंगी महतो, बुलु महतो, कृष्णा महतो, सोमनाथ महली, महावीर उरांव, सुरेश उरांव, विनय भगत, राजेश उरांव, सुंदे उरांव, तिला उरांव व बीरबल महली सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




