हारने का भय दूर करें तभी मिलेगी कामयाबी
Updated at : 22 Dec 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा वर्तमान परिपेक्ष्य में शिक्षा विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि एसपी कार्तिक एस ने कहा कि 2005 में जब वह तैयारी कर रहे थे तब पोस्को एक्ट एवं अन्य कानूनी मामलों की बारीक जानकारी उन्हें नहीं थी. उन्होंने कहा कि विषय पर बेझिझक होकर […]
विज्ञापन
लोहरदगा : राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा वर्तमान परिपेक्ष्य में शिक्षा विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि एसपी कार्तिक एस ने कहा कि 2005 में जब वह तैयारी कर रहे थे तब पोस्को एक्ट एवं अन्य कानूनी मामलों की बारीक जानकारी उन्हें नहीं थी. उन्होंने कहा कि विषय पर बेझिझक होकर बातें करें. मॉनसून वेडिंग मूवी, सेक्सुअल एब्यूज के बारे में मुखर होकर प्रश्न करें. हार्मोन्स ज्यादा वर्क कर रहा है, क्या करना चाहिये और क्या नहीं, इस संबंध में शिक्षिकाओं से बेझिझक बाते करें.
आपको अधिकार है कि आप अपनी पढ़ाई करें. शादी कब करनी है इसका फैसला आप स्वयं करें. छात्राओं को कहा कि पोस्को एक्ट में महिला-पुरुष दोनों शामिल है. युवाओं को गुड टच एंड बैड टच में फर्क करना जानना चाहिए. जब लड़की अपने शोषण की बात पुलिस को बताये तो भयमुक्त होकर बताये. एसपी ने कहा कि हारने का भय जब तक दूर नहीं करेंगी,कामयाबी नहीं मिलेगी. मौके पर विद्या साहू ने कहा कि आपसे प्रेरणा मिली है, मैं पुलिस अधिकारी बनना चाहती हूं.
शिवानी गोयल ने पूछा महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल किये. श्री कार्तिक ने कहा कि लड़कियों में आत्मविश्वास जरूरी हैं. असुरक्षा की भावना मानसिक समस्या है.सरकार ने दहेज प्रताड़ना, पोक्सो एक्ट कानून बनाये हैं. घरेलू हिंसा में सभी महिलाएं प्रभावित होती हैं. यह क्रिमिनल नहीं सिविल लॉ है. इसमें काउंसिलिंग का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि आर्थिक भेदभाव भी घरेलु हिंसा है. मौके पर डीइओ उर्मिला कुमारी ने कहा कि सभी स्कूलों में जल्द कंप्यूटर शिक्षा दी जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में यौन उत्पीड़न के खिलाफ सेल गठित है.
महिला थाना प्रभारी रश्मि बेक ने छात्राओं को निर्भिक होकर लक्ष्य की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए अपना मोबाईल नंबर दिया तथा कहा कि किसी प्रकार के संदेह होने पर मोबाइल नंबर 8102603462 पर फोन करें. इस मौके पर महिला कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो शमीमा खातून, बालिका स्कूल की प्रिंसिपल एलीस तिर्की, अनीता देवी, निलोफर, संजय पांडेय,वीणा सिंह सहित अन्य छात्राएं मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




