124 बेटिकट यात्री पकड़े गये
Updated at : 20 Dec 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा रेलवे स्टेशन में सोमवार को सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. 3 आरएल में रांची से आये रेलवे के अधिकारियों एवं आरपीएफ द्वारा टिकट चेकिंग की गयी. इस अभियान में 124 बेटिकट यात्री पकड़े गये, जिनसे 26 हजार 705 रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया. रांची से 3 आरएल में आरपीएफ […]
विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरदगा रेलवे स्टेशन में सोमवार को सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. 3 आरएल में रांची से आये रेलवे के अधिकारियों एवं आरपीएफ द्वारा टिकट चेकिंग की गयी. इस अभियान में 124 बेटिकट यात्री पकड़े गये, जिनसे 26 हजार 705 रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया. रांची से 3 आरएल में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर अमित कुमार आरपीएफ के जवानों के साथ और 17 टीटी लोहरदगा पहुंचे थे. पूरे स्टेशन परिसर में यात्रियों को टिकट लेने के लिए जागरूक किया गया और टिकट चेकिंग की गयी. इस मौके पर संतोष कुमार दुबे, एसके सिंह, एस कुमार, पी पान, बीके मीना व एके मेनन सहित आरपीएफ के जवान मौजूद थे.
लोहरदगा रेलवे स्टेशन परिसर में टिकट चेकिंग की सूचना के बाद यात्रियों की भीड़ टिकट खिड़की में बढ़ गयी. रेलवे स्टेशन परिसर के टिकट खिड़की को नये भवन में स्थानांतरित कर दिये जाने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि नये टिकट काउंटर भवन का एक गेट बंद था. इस कारण तमाम लोगों को एक ही गेट से टिकट लेने के लिए अंदर प्रवेश करना पड़ रहा था. टिकट काउंटर का प्रिंटर भी खराब पड़ा था और यहां एक दिव्यांग स्टॉफ को काउंटर में बिठा दिया गया था. यात्रियों में इस अव्यवस्था को लेकर काफी आक्रोश देखा गया. इस घोर अव्यवस्था के कारण अधिकतर लोग चाहते हुए भी टिकट नहीं ले सके और उन्हें चेकिंग के दौरान जुर्माना भरना पड़ा.
इस अव्यवस्था के संबंध में जब रेलवे के असिस्टेंट काॅमर्शियल मैनेजर से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि स्टेशन में टिकट लेने के लिए लोगों को परेशानी हो रही है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. वे संबंधित अधिकारियों से बात कर व्यवस्था में सुधार करवा रहे हैं, लेकिन ट्रेन रवाना होने तक व्यवस्था में कोई सुधार नहीं की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




