चोरी के छह आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 15 Dec 2016 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के छह आरोपी गिरफ्तार

लोहरदगा : पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है.साथ ही 20 मोटरसाइकिल व कल पुरजा जब्त किया है. इनकी गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से की गयी. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने संवाददाता सम्मेलन में दी. सदर थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चोरों […]

विज्ञापन
लोहरदगा : पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है.साथ ही 20 मोटरसाइकिल व कल पुरजा जब्त किया है. इनकी गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से की गयी. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने संवाददाता सम्मेलन में दी.
सदर थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. चोरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. इसके बाद छापामारी कर अलग-अलग जगहों से इन्हें गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में सनीफ अंसारी उर्फ घोड़ी (जुरिया लोहरदगा), उस्मान अंसारी ( जिदो लोहरदगा), तौहिद अंसारी उर्फ टुन्नू (टांगरबंसली मांडर), मो गुफरान आलम ( टांगरबंसली मांडर), सरफराज अंसारी (नवाटांड मांडर व शमशेर अंसारी (नवाटांड़ मांडर) शामिल हैं. सनीफ अंसारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है.
आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल जेएच0एइ-5346, बजाज बॉक्सर जेएच01आर-9070, स्पलेंडर प्लस बीआर 41-2806, सीडी 100 एसएस-जेएच01बी-1874, पैशन प्लस जेएच01एबी-3872, बीआर 14जे-3103, स्पलेंडर प्लस जेएच01एन-8013, बजाज प्लेटीना जेएच01पी- 9201, स्पलेंडर जेएच08ए- 3623, सीडी डिलक्स जेएच01डी- 3072, यामहा जेएच01एएम-1208 सहित अन्य शामिल हैं, जिनमें कटा हुआ तीन मोटरसाइकिल का चेचिस, कटा हुआ इंजन, दो डिक्की, चार चैन कवर, एक चक्का रिंग सहित दो मोटरसाइकिल की टंकी भी शामिल है.
इनके अलावा चार मोबाइल फोन भी बरामद किया गया. छापामारी दल में लोहरदगा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जेपीएन चौधरी, पुअनि अनिल कुमार तिवारी, उमा शंकर सिंह, सअनि शामिल उरांव, दिनेश उरांव सहित प्रशांत गौरव एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे. मौके पर एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा, थाना प्रभारी जेपीएन चौधरी व अनिल कुमार तिवारी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola