अधिकार के लिए हल्ला बोल आंदोलन करेगी आजसू पार्टी

Published at :14 Feb 2014 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकार के लिए हल्ला बोल आंदोलन करेगी आजसू पार्टी

लोहरदगा : आजसू पार्टी की बैठक हुई. बैठक में विधायक कमल किशोर भगत मौजूद थे. उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा एवं 25 फरवरी को जिला मुख्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम होगा. विधायक ने राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक लागू करने, सेवा का अधिकार का अनुपालन सुनिश्चित […]

विज्ञापन

लोहरदगा : आजसू पार्टी की बैठक हुई. बैठक में विधायक कमल किशोर भगत मौजूद थे. उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा एवं 25 फरवरी को जिला मुख्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम होगा. विधायक ने राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा विधेयक लागू करने, सेवा का अधिकार का अनुपालन सुनिश्चित करने, शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों को शत-प्रतिशत लागू करने, पंचायती राज संस्थाओं को अधिकार करने की मांग की.

विधायक ने कहा कि आजसू पार्टी लगातार झारखंड की तीन करोड़ जनता की वाजिब हक के लिए संघर्षरत है. आजसू पार्टी ने अलग झारखंड राज्य के लिए संघर्ष किया और अब अधिकार विहीन इस राज्य को विशेष राज्य का दर्जा के लिए संघर्ष कर रहा है.

गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों जैसे समाज के उपेक्षित वर्ग को कभी भी अधिकार थाली में सजाकर नहीं मिला है. मौके पर आलमीन अंसारी, सूरज अग्रवाल, लाल गुडू, अंजू देवी, ओम भारती, नरेंद्र दसौंधी, जहांआरा बेगम, सायरा बेगम, मालती टोप्पो, कलिम खां, मुन्ना अग्रवाल, विश्वनाथ उरांव, महेंद्र महतो, विलियम कुजूर आदि मौजूद थे. मौके पर कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रभारियों का भी मनोनयन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola