10 रुपये के नकली सिक्के की अफवाह से लोग परेशान
Updated at : 17 Nov 2016 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

भंडरा-लोहरदगा : 500 व 1000 रुपये के नोट को बंद करने की घोषणा के बाद बाजार में तेजी से 10 रुपया का सिक्का चल रहा है. इसी बीच बाजार में नकली सिक्का आने की बात फैल गयी. इसके बाद लोग दुकानों से 10 रुपये के सिक्के लेेने से परहेज करने लगे. दुकानदारों की भी यही […]
विज्ञापन
भंडरा-लोहरदगा : 500 व 1000 रुपये के नोट को बंद करने की घोषणा के बाद बाजार में तेजी से 10 रुपया का सिक्का चल रहा है. इसी बीच बाजार में नकली सिक्का आने की बात फैल गयी.
इसके बाद लोग दुकानों से 10 रुपये के सिक्के लेेने से परहेज करने लगे. दुकानदारों की भी यही स्थिति हो गयी. लोग असली व नकली सिक्के की पहचान करने में जुट गये. कुछ लोगों ने बताया कि 10 रुपये का नकली सिक्का बाजार में कुछ दिन पूर्व ही आने की बात कही गयी थी. अब जब छोटे नोट की किल्लत हुई, तो लोगों ने 10 के सिक्का का इस्तेमाल शुरू किया. इसके बाद ही यह मामला सामने आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




