शहरी क्षेत्र में स्थित वर्षों पुराना मकान गिरा

Updated at : 29 Aug 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में स्थित वर्षों पुराना मकान गिरा

मोटरसाइकिल एवं ऑटोरिक्शा क्षतिग्रस्त मलबा हटाने का काम शुरू घर गिरने के कारण लगभग एक घंटे तक मेन रोड जाम हो गया लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के राणा चौक में स्थित राजकुमार गुप्ता का वर्षों पुराना मकान शाम लगभग सात बजे गिर गया. मकान की बाहरी दीवार एक सप्ताह पहले भारी बारिश के कारण गिर गयी […]

विज्ञापन
मोटरसाइकिल एवं ऑटोरिक्शा क्षतिग्रस्त
मलबा हटाने का काम शुरू
घर गिरने के कारण लगभग एक घंटे तक मेन रोड जाम हो गया
लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के राणा चौक में स्थित राजकुमार गुप्ता का वर्षों पुराना मकान शाम लगभग सात बजे गिर गया. मकान की बाहरी दीवार एक सप्ताह पहले भारी बारिश के कारण गिर गयी थी. मकान गिरने के कारण आसपास में खड़ी मोटरसाइकिल एवं ऑटोरिक्शा क्षतिग्रस्त हो गयी. घर गिरने के कारण लगभग एक घंटे तक मेन रोड जाम हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी.
मलबे को जेसीबी से हटाने में पुलिस लगी रही. घटना की सूचना मिलने पर जय श्रीराम के सदस्य एवं आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गये. स्थानीय लोगों ने संभावना व्यक्त की है कि घर में कुछ लोग दबे हुए हैं. हालांकि हालांकि परिजनों का कहना है कि बाहरी दीवार गिरने के बाद मकान रहने लायक नहीं रह गया था. इसके कारण वे परिवार सहित घर खाली कर किराये के मकान में रह रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola