जनजीवन अस्त-व्यस्त

Updated at : 23 Aug 2016 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
जनजीवन अस्त-व्यस्त

लोहरदगा : रविवार रात से लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के कारण नदी, नालों में पानी भर गया. शहरी क्षेत्र में नालियों का पानी सड़कों में आ गया है, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई है. कई घरों में पानी घुस जाने की सूचना है. खेताें में पानी भर […]

विज्ञापन
लोहरदगा : रविवार रात से लगातार हो रही वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के कारण नदी, नालों में पानी भर गया. शहरी क्षेत्र में नालियों का पानी सड़कों में आ गया है, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई है. कई घरों में पानी घुस जाने की सूचना है.
खेताें में पानी भर जाने से सब्जियों को नुकसान पहुंचा है. किसान मेड़ बांधने एवं बाहरी मिट्टी को खेतों में जाने से रोकते देखे गये.
किसानों के अनुसार, बारिश से मकई, मूंगफली व उरद की खेती को नुकसान पहुंचा है. खेतों में लगी सब्जियां के खराब होने की संभावना बढ़ गयी है. इधर, लगातार बारिश से सोमवार को कई बच्चे स्कूल नहीं जा सके. ग्रामीण इलाकों से शहर काम की तलाश में आये कई मजदूरों को बैरंग लौटना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola